Samsung Galaxy F54 5G Launch Date Price In India: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग कथित तौर पर अपनी F सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन भारत में पेश करने वाला है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy F54 5G बताया जा रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके इंडियन वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। चलिए इस फोन पर एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy F54 5G: 108MP कैमरा से होगा लैस
सैमसंग गैलेक्सी एफ 54 5जी को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया था। अब, टिप्सटर GadgetsData ने खुलासा किया है कि अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन भारत में 2 या 3 सप्ताह में लॉन्च हो रहा है। लॉन्चिंग डेट के साथ ही टिप्सटर ने गैलेक्सी एफ 54 के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है।
टिपस्टर के मुताबिक, डिवाइस 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। हुड के तहत, यह Exynos 1380 SoC से लैस होगा। फोन में 6,000mAh की पावरफुल बैटरी होगी जो 25W फास्ट चार्जिंग रेट को सपोर्ट करेगा।
कैमरे के बारे में जानकारी देते हुए टिप्सटर ने बताया है कि गैलेक्सी एफ 54 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर (108MP OIS+8MP+2MP) कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा।
कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Hybrid slot, side FS, GG5, Knox, WiFi 6 जैसे ऑप्शन दिए जाएंगे। कुल मिलाकर टिप्टर के अनुसार फोन में आपको कोई शिकायत नहीं मिलने वाला है।
ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन लीक, इस दिन दे सकता है दस्तक
Samsung Galaxy F54 5G: भारत में क्या होगी कीमत?
कीमत के बारे में जानकारी देते हुए टिप्सटर ने बताया कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 26 हजार रुपये से लेकर 27 हजार रुपये होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इससे पर्दा उठा सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
21 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines