Samsung Galaxy F13 को सस्ते में खरीदने का ना जाने दें मौका! ऐसे सिर्फ 549 में मिल रहा है फोन, जानिए ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy F13 Price Discounts: फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। स्मार्टफोन्स को ऑफर्स के जरिए काफी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। 10 से 15 हजार रुपये के बजट में आने वाले फोनों को आप ऑफर्स के माध्यम से काफी कम में खरीद सकते हैं। इनमें से एक सैमसंग गैलेक्सी एफ13 फोन है जिसे आप सिर्फ 599 रुपये में खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ ऑफर्स का सहारा लेना होगा। आइए जानते हैं कि कैसे सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को सिर्फ 599 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को सस्ते में बेचा जा रहा है। यहां पर गैलेक्सी एफ13 का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये की जगह 9,599 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत पर सीधा 5,400 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की कीमत पर अधिक छूट का लाभ बैंक और एक्सचेंज ऑफर से मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को खरीदने के लिए आप बैंक ऑफर्स को अप्लाई कर सकते हैं। सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% कैशबैक मिलेगा। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिलेगा। ऐसे में आप फोन की कीमत पर छूट पा सकेंगे।
अधिक डिस्काउंट के लिए आपको एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई करना होगा। सैमसंग गैलेक्सी एफ13 पर 9,050 रुपये का एक्सचेंज छूट मिलेगा, लेकिन इसका फायदा आपको तब ही होगा जब आपके द्वारा बदले जा रहा फोन एक अच्छे कंडीशन का होगा, जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता होगा। शर्तों के तहत बदला जा रहा फोन आपको 9,050 रुपये की छूट का लाभ दिलवा सकता है जिसके बाद आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ13 की कीमत 599 रुपये हो सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Exynos 850 SoC प्रोसेसर पर काम करने वाला ये फोन आउट ऑफ बॉक्स Android 12 पर चलता है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: