Samsung Galaxy A56 Review: प्रीमियम लुक, AI फीचर्स, जानें कैसी है परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A56 5G: अगर आप मिड रेंज प्राइस सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो गैलेक्सी A56 5G स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइये जानते है इसकी खूबियां और कामियों के बारे में…

Samsung Galaxy S56 back
विज्ञापन

Samsung Galaxy A56 5G: सैमसंग का मिड रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A 56 5G इस समय काफी ट्रेंड में है। इस फोन का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। इनमें कई AI फीचर्स देखने को मिलते हैं। Samsung Galaxy A56 5G की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस फोन के फीचर्स से लेकर परफॉरमेंस तक के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

Advertisment

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy A56 5G का डिजाइन प्रीमियम है। डिजाइन में नयापन देखने को मिलता है। इस फोन में मेटल फ्रेम दिया है दिया है। इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। इसे  1200 Nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz Adaptive रिफ्रेश रेट मिलती है। यहां स्क्रीन प्रोटेक्शन अच्छा मिलता है और Corning Gorilla Glass Victus+ को इसके फ्रंट और बैक पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। फोन का डिस्प्ले काफी अच्छा है और इस पर गेम खेलने, फोटो देखने और मूवी देखने में  मज़ा आता है।

यह फोन सॉलिड फिट और फिनिश के साथ आता  है। फोन के  लेफ्ट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन्स मिलते हैं,  नीचे की तरफ SIM Card ट्रे, USB C Port और स्पीकर्स ग्रिल है। यह फोन 7.4mm थिकनेस के साथ आता है।

विज्ञापन

कैमरा

नए Galaxy A56 5G में में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आता है, इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5MP का माइक्रो सेंसर है, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों में ही 12MP फ्रंट कैमरा है। फोटो और वीडियो के लिए यह फोन अच्छे रिजल्ट देने में मदद करता है। लो लाइट में भी आप बढ़िया फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

परफॉरमेंस

Samsung Galaxy A56 में ऑक्टा-कोर Exynos 1580 प्रोसेसर से लैस है, जो AMD Xclipse 540 GPU ऑफर करता है। यूजर 8GB या 12GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज के ऑप्शन में है। यह फोन One UI 7 के साथ Android 15 पर चलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन की बैटरी लाइफ काफी बढ़िया है और फुल चार्ज करने पर यह फोन एक इन बड़े आराम से चल जाता है। हैवी यूज़ पर भी फोन गर्म नहीं होता।

विज्ञापन

नतीजा 

Samsung Galaxy A56 अपने डिजाइन और परफॉर्मेंस की वजह से यह अच्छा है और निराश होने का मौका नहीं देता। इस फोन की  बैटरी लाइफ काफी अच्छी है और यह फ़ोन  वैल्यू फॉर मनी है।

विज्ञापन

खूबियां

डिजाइन
बैटरी बैकअप
डिस्प्ले की क्वालिटी

विज्ञापन

कमी 

बॉक्स में चार्जर एडैप्टर नहीं मिलता

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ