Samsung Galaxy A14 4G Launch Price In India: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी A14G को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Samsung Galaxy A14 4G की भारत में कीमत
जैसा कि ऊपर बताया सैमसंग ने गैलेक्सी ए 14 4G को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया है। जिसमें 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। जबकि, 4GB+128GB मॉडल की की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।
डिवाइस लाइट ग्रीन, सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक फोन पर 1,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
Samsung Galaxy A14 4G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए 14 4जी में 6.6 इंच का फुल एचडी+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच है, जो एक इमर्सिव विजुअल अनुभव प्रदान करता है। यह Exynos 850 SoC प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB रैम के अलावा 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है और यह 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Redmi A2 की महा सेल कल, कीमत मात्र 5999 रुपये
कैमरे के मोर्चे पर सैमसंग के इस 4G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा के साथ एक 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा है।
जहां तक, बैटरी की बात है तो गैलेक्सी A14 4G में 5000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक समेत अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines