Redmi A2, Redmi A2+ Launch Price Offer: रेडमी ने अपनी A2 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लाइनप में दो मॉडल- Redmi A2 और Redmi A2+ पेश किए गए हैं। अब, ये दोनों फोन को कल यानी 23 मई से बिक्री के लिए जाने वाला है। ऐसे में अगर आप भी कम दाम में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए रेडमी के ये दोनों फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। दोनों फोन की सबसे खास बात ये है कि कंपनी ने इन्हें 10 हजार रुपये से कम में पेश की है। चलिए दोनों फोन के बारे में जानते हैं सब कुछ…

Redmi A2, Redmi A2+: कीमत, उपलब्धता और ऑफर

रेडमी A2 तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। जिसमें 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये, 2GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। कंपनी ने फोन पर बैंक ऑफर की भी पुष्टि की है। ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर के 500 रुपये की तत्काल छूट पा सकेंगे।

विज्ञापन

Redmi A2, Redmi A2+ Sale Starts

दूसरी ओर, कंपनी ने रेडमी A2+ को सिंगल वेरिएंट- 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज में पेश की है। जिसकी कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। यह सी ग्रीन, एक्वा ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

रेडमी A2 और रेडमी A2+ बिक्री के लिए कल यानी 23 मई दोपहर 12 बजे से Mi.com और शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

Redmi A2 के स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी A2 में 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 1,600 x 720-पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह MediaTek Helio G36 चिपसेट द्वारा संचालित है और यह 2GB/3GB रैम ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 32GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 (Go Edition) पर पर चलता है।

विज्ञापन

कैमरे के मोर्चे पर स्मार्टफोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8MP सेंसर और QVGA कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

Redmi A2+ के स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी A2+ में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 7GB की वर्चुअल रैम के साथ भी आता है।

विज्ञापन

कैमरे की बात करें तो रेडमी A2+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप (8MP का प्राइमरी कैमरा) के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह 5,000 एमएएच की बैटरी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ