Samsung Galaxy A04s: किफायती कीमत पर पाएं ये धांसू स्मार्टफोन, जानिए खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy A04s Launch Price in India: कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ कई स्मार्टफोन मार्केट में उतर रहे हैं। इनमें अब सैमसंग गैलेक्सी ऐ04एस भी शामिल हो गया है। भारतीय बाजार में सैमसंग का नया स्मार्टफोन मार्केट में आ गया है। आइए आपको गैलेक्सी ऐ04एस के बारे में बताते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं लेक्सी ऐ04एस के स्पेसिफिकेशन की इसमें Exynos 850 प्रोसेसर है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। 4G सपोर्ट के साथ आने वाला ये फोन वर्चुअल रैम के साथ है। इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ One UI Core 4.1 है। ये डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करता है। इसमें 4GB रैम और 4GB वर्चुअल रैम है।
गैलेक्सी ऐ04एस के फीचर्स (Samsung Galaxy A04s Feature)
अभी पढ़ें – ये है बेस्ट फैमिली रिचार्ज प्लान, 399 रुपये में डाटा और कॉलिंग का अनलिमिटेड फायदा!
सैमसंग गैलेक्सी ऐ04एस स्मार्टफोन के कैमरे की अगर बात करें तो इसमें तीन कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का है। इसमें दूसरा कैमरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। वहीं, इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: