Samsung Galaxy A Series upcoming Phone: सैमसंग इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी ए14 के लॉन्च के बाद गैलेक्सी ए सीरीज (Samsung Galaxy A Series) की एक नई लाइन पर काम कर रही है, जिनमें दो नए फोन शामिल होने के लिए तैयार है।
इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी (Galaxy A34 5G) और गैलेक्सी ए54 5जी (Galaxy A54 5G) को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया था। कई लीक्स में आने वाले स्मार्टफोन्स के डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमतों का संकेत दिया गया है। वहीं, अब एक नए लीक ने दोनों मॉडलों के लिए संभावित रिलीज की तारीख का सुझाव दिया है।
और पढ़िए –Portable Mini AC: कश्मीर जैसा ठंडा कर देता है ये मिनी एसी, जानें कीमत और खासियत
Samsung Galaxy A34 and A54 Launch Date
विश्वसनीय टिपस्टर स्टीव एच.मैकफ्लाई (@OnLeaks) ने एक ट्वीट में सुझाव दिया कि सैमसंग 15 मार्च को गैलेक्सी ए34 और गैलेक्सी ए54 दोनों मॉडल पेश कर सकता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी और सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी 15 मार्च को लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy A34 and A54 Specs Leaked
सैमसंग गैलेक्सी ए34 और गैलेक्सी ए54 मॉडल को इससे पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जो जल्द ही लॉन्च होने का इशारा कर रहे हैं। गैलेक्सी A34 को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर चिपसेट मॉडल MT6877V/TTZA के साथ देखा गया था, जिसका अर्थ है कि ये मॉडल संभवतः एक डाइमेंशन 1080 SoC द्वारा संचालित होगा।
Samsung Galaxy A34 Price (Leaked)
गैलेक्सी ए34 को दो स्टोरेज वेरिएंट- 6जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी में पेश किया जाएगा, जिनमें से पहले की कीमत लगभग 36,200 रुपये और लगभग 38,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है, जबकि 256जीबी मॉडल इसकी कीमत लगभग 41,500 रुपये और लगभग 43,300 रुपये के बीच हो सकती है।
Samsung Galaxy A54 Price (Leaked)
गैलेक्सी A54 मॉडल की लीक कीमत के मुताबिक फोन में दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। इसके बेस वेरिएंट 8GB + 128GB और 8GB + 256GB की कीमत लगभग 46,800 रुपये और लगभग 48,600 रुपये के बीच होने की संभावना है। जबकि 256GB मॉडल की कीमत लगभग 52,100 रुपये और लगभग 53,900 रुपये के बीच हो सकती है।
एक अन्य हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी ए34 और गैलेक्सी ए54 5जी स्मार्टफोन में हाल ही में लॉन्च किए गए फ्लैगशिप गैलेक्सी एस23 सीरीज़ के समान कैमरा मॉड्यूल डिजाइन होने की संभावना है।
सैमसंग गैलेक्सी A54 में Exynos 1380 चिपसेट होने की उम्मीद है, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज क्षमता है। दोनों डिवाइस बॉक्स से बाहर Android 13 पर चलेंगे जिसके टॉप पर One UI 5.0 है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
9 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
15 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines