Holi Smartphone Safety Tips: अब होली खेलते समय भी खूब करें फोन का यूज, बस पहले अपना लें ये आसान टिप्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Holi Smartphone Safety Tips: होली पर खासतौर से रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। सूखा रंग, पानी वाला रंग और रंगों के गुब्बारे होली पर काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। इस मौज-मस्ती को सिर्फ अपनी आंखों में कैद करना भी कहां अच्छा लगता है। इसलिए हम अपने फोन से फोटो या वीडियो के जरिए इस लम्हें को कैद कर लेते हैं।
हालांकि, होली (Holi Tips) खेलने के बाद अगर हमारे फोन में खराबी आ जाती है या फिर पानी चला जाता है तो पछतावे के सिवा हमारे पास कुछ बचता नहीं है। इस तरह का पछतावा आपको ना हो और आप बिंदास रंगो-पानी के साथ अपनी होली (Holi 2023 Smartphone Protection Tips) माना सकें वो भी फोन का इस्तेमाल करते हुए इसलिए आज हम आपके लिए होली स्मार्टफोन सेफ्टी टिप्स (Holi Smartphone Safety Tips in Hindi) लेकर आए हैं।
होली के दिन अगर आप फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं वो भी ऐसे कि इसमें कोई खराबी ना आ सके तो इसके लिए वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करना ना भूलें। ये एक ऐसा कवर है जिसके जरिए पानी से फोन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
और पढ़िए – Cheapest Recharge Plan: ये हैं सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, नंबर चालू रखने के लिए बेस्ट! जानिए
आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 100 रुपये से शुरू है। आप वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करके अपने फोन को पानी से सुरक्षित रख सकते हैं। पानी के साथ आप रंगों से भी फोन को बचाए रख सकते हैं।
वाटरप्रूफ कवर के साथ ही आप चाहें तो ग्लास बैक कवर भी यूज कर सकते हैं। इससे आपका फोन अधिक सुरक्षित हो सकता है। होली खेलने से पहले अपने फोन में ग्लास बैक कवर को लगवा लें। होली के दौरान स्मार्टफोन को पानी और रंगों से सुरक्षित रखा जा सकेगा। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 300 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: