Samsung Galaxy A Series- A23 5G and A14 5G Sale in India: सैमसंग की ओर से अपने ए सीरीज में कुछ दिन पहले ही दो नए 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन (Samsung Galaxy A Series) को मिड रेंज सीरीज का हिस्सा बनाया गया है। दोनों की कीमत खास ज्यादा नहीं है, लेकिन फीचर्स काफी अच्छे कह सकते हैं।
हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी (Samsung Galaxy A23 5G) और सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी (Samsung Galaxy A14 5G) को भारत में लॉन्च किया गया है, जिनकी अब सेल भी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। आइए सैमसंग गैलेक्सी A23 5G और सैमसंग गैलेक्सी A14 5G की कीमत और खासियत जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp ला रहा है कमाल का फीचर! हाई-क्वालिटी फोटो भेज सकेंगे यूजर्स, जानिए कैसे?
Samsung Galaxy A23 5G Price and Availability in India
सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। जबकि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। हैंडसेट लाइट ब्लू, ऑरेंज और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A23 5G Specifications
- सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी में 6.6-इंच टीएफटी स्क्रीन डिस्प्ले है।
- इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- इसमें ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है।
- फोन 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
- इसमें 50MP + 5MP + 2MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है।
- फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- इसमें 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy A14 5G Price and Availability in India
अगर आप सस्ता विकल्प चाहते हैं तो Samsung Galaxy A14 5G को खरीद सकते हैं। इसका 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है। जहां 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। दोनों हैंडसेट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
और पढ़िए –Samsung Galaxy Z Flip 3 को सिर्फ 11,667 रुपये में घर लाने का मौका! जानिए क्या है ऑफर
Samsung Galaxy A14 5G Specifications
- इस फोन 6.6 इंच का फुल HD+ PLS LCD डिस्प्ले है।
- इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
- स्मार्टफोन में 50MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
- इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
15 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
16 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
20 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
22 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines