Galaxy Z Flip 5, Fold 5, S23 Ultra समेत इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का जबरदस्त मौका!
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Samsung Fab Grab Fest: सैमसंग ने हाल ही में अपने फैब ग्रैब फेस्ट सेल की घोषणा की है। इस सेल के दौरान कंपनी अपने कुछ लेस्टेस्ट और पॉपुलर स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, एक्सेसरीज और वियरेबल्स पर बड़ी छूट देने जा रही है। डिस्काउंट ऑफर सैमसंग के अन्य प्रोडक्ट जैसे स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एयर कंडीशनर पर भी लागू होगा।
ग्राहक इन ऑफर्स को सैमसंग की ऑफिसियल वेबसाइट, सैमसंग शॉप ऐप और सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 27.5 प्रतिशत तक का बैंक कैशबैक मिलेगा। कंपनी इसे अपनी “सबसे बड़ी फेस्टिव सेल” बता रही है। सबसे पहले जानते हैं किन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट।
सैमसंग की इस स्पेशल सेल में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 पर 45 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। जिन्हें इस साल की शुरुआत में जुलाई में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा ये दोनों ही स्मार्टफोन अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च के समय, फोल्ड 5 की शुरूआती कीमत 1,54,999 रुपये थी, जबकि फ्लिप 5 को कंपनी ने 99,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था।
फोल्ड 5 में 7.6-इंच QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले के साथ, 4,400mAh की बैटरी है। दूसरी ओर, फ्लिप 5, 6.7-इंच फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर स्क्रीन और 3.4-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ, 3,700mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन कस्टम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoCs से लेस हैं और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
इस स्पेशल सेल में बेस और प्रो मॉडल के साथ लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा पर भी 45 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पावर देता है। वहीं टॉप-ऑफ-द-लाइन गैलेक्सी S23 हैंडसेट 6.8-इंच एज QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। भारत में इस फोन की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू होती है।
बेस गैलेक्सी S23 मॉडल भी 45 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। गैलेक्सी S23 के अन्य मॉडल की तरह, ये भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस है और 3,900mAh की बैटरी के साथ आता है जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इस सेल में गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज, हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी टैब एस9 एफई और गैलेक्सी टैब एस9 एफई+ पर 41 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। टैब S9 लाइनअप में बेस गैलेक्सी टैब S9, गैलेक्सी टैब S9+ और गैलेक्सी टैब S9 अल्ट्रा शामिल हैं। गैलेक्सी टैब एस6 लाइट (वाई-फाई) और गैलेक्सी टैब ए8 पर भी ये डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक, गैलेक्सी वॉच 6, गैलेक्सी बड्स एफई और गैलेक्सी बड 2 प्रो सहित स्मार्ट वियरेबल्स और एक्सेसरीज को भी सस्ती कीमतों पर लिस्ट किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: