ज्यादा काम करने पर भाग जाएगा सैमसंग का ये नया माउस, खासियत जान आप भी कहेंगे- अरे वाह!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Balance Mouse: क्या आप भी उन कर्मचारियों में से एक हैं जो ओवर टाइम करने से परेशान है, लेकिन बॉस कर डर काम करने पर मजबूर करता है? ऐसे में अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि, मार्केट में एक ऐसा माउस आया है जो आपको ओवर टाइम करने नहीं देगा।
जी हां, सैमसंग ने एक ऐसा माउस पेश किया है जो काम का टाइम खत्म होने पर यूजर के हाथ से भाग जाता है। ये जानकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ऐसा एक डिवाइस मार्केट में आगया है। ये एक ऐसा माउस है जो आपको ओवर टाइम करने से बचा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सैंमसेग के इस माउस का नाम बैलेंस माउस (Balance Mouse) हैं। इस माउस के नीचे की ओर चक्के लगे हुए हैं जिससे ये काम का टाइम खत्म होने पर दौड़ने लगाता है। इसे पकड़ने की कोशिश करेंगे तो और भी तेज स्पीड से भागने लगता है। वहीं, अगर इसे पकड़ लिया जाए तो माउस का ऊपरी पार्ट निकल जाता है। साथ ही ये माउस पूरी तरह से खुल जाता है।
सैमसंग चाहता है कि लोग बैलेंस माउस के जरिए समय से अधिक काम ना करें और जीवन का आनंद लें। कंपनी ने इस माउस का एक वीडियो भी अपने कोरियाई यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि ये माउस ओवरवर्किंग की समस्या को दूर करने की दिशा से तैयार किया गया है।
इसके अलावा बताया गया कि ये सामान्य माउस से थोड़ा अलग है। इसके जरिए काम को जरूरत से ज्यादा करने पर रोका जाता है। इसे लाने के पीछे का कारण ये है कि लोग अपने व्यक्तिगत जीवन को भी टाइम दे पाएं। अधिक काम के कारण कई ऐसे कर्मचारी हैं तो ऑफिस नहीं निकल पाते है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: