440MP Camera Sensor: सभी मोबाइल फोन कंपनियां इन दिनों अपने बेस्ट कैमरा वाले स्मार्टफोन पेश करने पर काम कर रही है। अभी तक बाजार में 200 एमपी कैमरा वाला फोन बाजार में आ चुका है। सैमसंग, इंफिनिक्स, रियलमी सहित अन्य ब्रांड ने अपने 200 एमपी कैमरा वाले फोन पेश कर कर चुकी हैं। अब, खबर है कि मार्केट में 440 एमपी कैमरा वाला स्मार्टफोन आने वाला है।
440MP कैमरा सेंसर पर काम कर रहा सैमसंग
दरअसल, टिपस्टर रेवेनगस (Revegnus) ने संकेत दिया है कि सैमसंग अगले साल अक्टूबर तक अपने तीन नए कैमरा सेंसर का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन कर सकता है। इसमें 200-मेगापिक्सल एचपी 7, 50-मेगापिक्सल जीएन 6 सेंसर और 440 मेगापिक्सल वाला एक नया HU1 सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।
हालांकि, अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि यह कैमरा सेंसर स्मार्टफोन के लिए है या नहीं। लेकिन, संभावना है कि ब्रांड अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra में इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः लीक से बड़ा खुलासा, 200MP टेलीफोटो लेंस से लैस होगा Vivo का ये फोन!
जैसा कि ऊपर बताया अभी तक कई ऐसे स्मार्टफोन है, जिसमें 200 एमपी कैमारा देखने को मिलता है। इसमें इंफिनिक्स का Infinix Zero Ultra, सैमसंग का Galaxy S23 Ultra, रेडमी का Redmi Note 12 Pro Plus, Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन शामिल है।
Samsung Galaxy S23 Ultra
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ रियल में तीन और कैमरे मिलते हैं। इसमें 10MP + 12MP + 10MP का कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, यह डिवाइस 12GB रैम और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 5000mAh की लिथियम आयन बैटरी, 6.8 inch Quad HD+ Display देखने को मिलता है।
संबंधित खबरें
Flipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 hr agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
19 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
22 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines