Sabse Sasta Recharge Plan: रिलायंस जियो एक लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी है। देश भर में इसके कई ग्राहक हैं जो सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। शुरुआत से जियो को लोगों के बीच सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। इतने साल गुजर जाने के बाद भी कंपनी ने अपनी पकड़ बना रखी है, साथ ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को पछाड़ रखा है। अपने प्लानों के कारण प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी जियो सिर्फ 75 रुपये का प्लान भी ऑफर करती है। इसके अलावा अन्य भी रिचार्ज प्लान हैं जिनकी कीमत 200 रुपये के अंदर हैं। आज हम आपको रिलायंस जियो के कुछ सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
Jio Rs 75 Plan
जियो की ओर से 75 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है, जिसकी वैधता 23 दिनों की होती है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री 50 SMS, रोजाना 0.1MB इंटरनेट और200MB का एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio का किफायती प्लान! एक रिचार्ज से चलेंगे 4 फोन नंबर; अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मिलेंगे कई बेनिफिट्स
किन यूजर्स को मिलेगा रिचार्ज का फायदा?
जियो के 75 रुपये के रिचार्ज का फायदा सिर्फ जियोफोन (JioPhone) यूजर्स को दिया जाता है। इसके अलावा कई अन्य किफायती प्लान भी हैं जिसका लाभ जियो फोन यूजर्स को मिलता है। सस्ते प्लानों में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है।
Jio Rs 91 Plan
जियो का 91 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री 50 SMS की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में डेली 0.1MB डेटा और 200MB का एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाता है। इस प्लान का फायदा भी सिर्फ जियोफोन यूजर्स उठा सकते हैं। 91 रुपये वाला ये प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है।
Jio Rs 125 Plan
जियो फोन यूजर्स को 23 दिनों की वैधता के साथ 125 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा डेली 0.5 MB डेटा और 300 फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता है। इसी तरह से 152 रुपये का भी प्लान मिलता है जिसमें 23 दिनों की वैधता की जगह 28 दिनों तक की वैधता मिलती है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Scam Alert! जल्दी लॉक करें आधार बायोमेट्रिक, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
Jio Rs 186 Plan
JioPhone यूजर्स के लिए 186 रुपये का भी एक प्लान दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक की होती है। इसमें डेली 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1GB डेटा की सुविधा मिलती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
11 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
13 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines