Aadhaar Card Scam Alert! जल्दी लॉक करें आधार बायोमेट्रिक, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

Aadhaar Card Scam Alert: क्या आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है? तो जरा सावधान हो जाएं। एक नए स्कैम से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

Uidai, my aadhaar, aadhar card frauds complaint, lock biometric aadhaar, how to lock aadhaar card, aadhar card download, aeps frauds, aadhaar login, Aadhaar Card biometric lock, aadhar card biometric unlock, aadhaar biometric unlock online, lock/unlock biometric, aadhaar lock/unlock, uidai biometric, aadhar card lock, unlock aadhaar biometric by sms,

Aadhaar Card Scam Alert:“आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज है जिससे भारत के सभी लोग बाखूबी परिचित होंगे। कई कामों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। सिम कार्ड नंबर से लेकर बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना बेहद जरूरी है। कई तरह से भारतीयों के लिए अहम दस्तावेज बन चुका आधार कार्ड आपके बैंक खाते के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, एक नए तरह का स्कैम इन दिनों काफी चल रहा है जिसमें आधार कार्ड से स्कैमर्स लोगों के बैंक खाते को खाली कर रहे हैं। इस स्कैम में हैरानी की बात तो ये है कि लोगों के पास कोई ओटीपी या अप्रूवल रिक्वेस्ट आए बिना खाते से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं।

आधार कार्ड का नया स्कैम

आधार कार्ड के नए स्कैम में स्कैमर्स (Aadhaar Card Scam) आपके बैंक खाते से सीधा पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपके खाते से लिंक फोन नंबर पर कोई ओटीपी या अप्रूवल रिक्वेस्ट भी नहीं आएगा। बिना आपकी मर्जी से स्कैमर्स आपके बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके बैंक खाता खाली कर सकते हैं।

कैसे करें स्कैमर्स से बचाव?

अपने बैंक खाते को आधार कार्ड के नए स्कैम से बचाने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लॉगिन करके आप अपने आधार बायोमेट्रिक को लॉक (How to Lock Aadhar Biometric) कर सकते हैं। आधार बायोमेट्रिक लॉक हो जाने के बाद स्कैमर्स आपके बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके फ्रॉड नहीं कर सकेंगे।

कैसे करें आधार बायोमेट्रिक को लॉक?

  1. सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI पर जाएं।
  2. यहां पर लॉगिन करने के लिए आधार लिंक नंबर एंटर करें।
  3. आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
  4. इस तरह से UIDAI की वेबसाइट में लॉगिन हो जाएगा।
  5. अब यहां पर आपको कई ऑप्शन्स शो होंगे।
  6. इनमें से एक Lock / unlock Biometric का ऑप्शन भी होगा।
  7. इसे सिलेक्ट करके आप Biometric को लॉक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Cyber Crime के शिकार होने पर सबसे पहले करें ये दो काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आधार बायोमेट्रिक को एक्सेस करके कई बैंक खातों से पैसे खाली होने जैसे मामले सामने आ चुके हैं। साइबर क्राइम के तहत इसे लेकर कई शिकायतें भी दर्ज हो चुकी हैं। अगर आप इस स्कैम के शिकार नहीं होना चाहते हैं तो तुरंत आधार बायोमेट्रिक को लॉक कर लें।

वीडियो के माध्यम से स्कैम के बारे में जानिए 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ