Jio का किफायती प्लान! एक रिचार्ज से चलेंगे 4 फोन नंबर; अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मिलेंगे कई बेनिफिट्स

Jio Cheapest Recharge Plan: आज हम जियो के किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें चार नंबर को चलाने की सुविधा मिलती है।

Jio, Cheapest Recharge Plan, Jio Cheapest Plan, Jio Cheapest Recharge Plan, jio rs 399 plan, jio rs 699 plan, reliance jio

Jio Cheapest Recharge Plan: देश भर में तीन लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियां- एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया का नाम शामिल हैं। इनमें सबसे पहले नंबर पर रिलायंस जियो का नाम आता है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को कई शानदार बेनिफ्ट्स के साथ प्लान ऑफर करती है। कंपनी को खासतौर पर अपने किफायती रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। जियो की ओर से एक से बढ़कर एक किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें पोस्ट पेड और प्रीपेड प्लान जैसे ऑप्शन शामिल होते हैं।

अगर आप पोस्ट पेड प्लान (Jio Postpaid Plan) की तलाश में हैं जो कम कीमत में आपको अधिक बेनिफिट्स दे तो ऐसे में आप कंपनी की ओर से दिए जाने वाले फैमली प्लान को अपना सकते हैं। जी हां, जियो की ओर से किफायती फैमली रिचार्ज प्लान (Cheapest Family Recharge Plan) ऑफर किया जाता है।

क्या है जियो का फैमली रिचार्ज प्लान?

एक रिचार्ज से 4 नंबरों में प्लान का बेनिफिट्स देने वाला प्लान फैमली रिचार्ज प्लान के तौर पर जाना जाता है। जियो की ओर से 399 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ फैमली रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसके अलावा एक प्लान और है जिसकी कीमत 699 रुपये है।

Jio Family Recharge Plans List

Jio Rs 399 Postpaid Plan- सबसे सस्ते फैमली रिचार्ज की बात करें तो इसकी कीमत 399 रुपये है। जियो की ओर से 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान में प्राइमरी नंबर के अलावा 3 सिम नंबरों को एड ऑन करने की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 75जीबी डेटा का फायदा मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने पर 10 रुपये प्रति चार्ज के साथ डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वॉयस कॉलिंग बेनिफिट अनलिमिटेड मिलता है। साथ ही रोजाना 100 मैसेज की सुविधा भी मिलती है।

Jio Rs 699 Postpaid Plan

जियो की ओर से 699 रुपये का पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जाता है। ये भी एक फैमली रिचार्ज प्लान है जिसमें प्राइमरी नंबर के अलावा 3 सिम कार्ड नंबर को एड ऑन करने की सुविधा मिलती है। इसमें कुल 100जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इंटरनेट की लिमिट खत्म हो जाने पर 10 रुपये प्रति चार्ज के साथ डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का बेनिफिट भी मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ