Republic Day Sale: रिपब्लिक डे सेल आते ही मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट के ऑफर्स दिखने लगते हैं. बंपर डिस्काउंट और लिमिटेड टाइम डील जैसे शब्द लोगों को जल्दी खरीदारी के लिए उकसाते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि जल्दबाजी और बिना जानकारी के की गई शॉपिंग कई बार फायदे की जगह नुकसान करा देती है. थोड़ी सी लापरवाही हजारों रुपये का चूना लगा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि सेल में खरीदारी करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाए.
सबसे पहले अपनी जरूरत समझें
सेल में सबसे बड़ी गलती लोग यह करते हैं कि सस्ता दिखते ही प्रोडक्ट खरीद लेते हैं. फोन या गैजेट लेने से पहले तय करें कि आपको वह किस काम के लिए चाहिए. अगर गेमिंग करनी है तो प्रोसेसर और RAM देखें, फोटोग्राफी के लिए कैमरा अहम है और लंबे इस्तेमाल के लिए बैटरी. सिर्फ कीमत देखकर फैसला न करें.
पुराने मॉडल के जाल में न फंसें
अक्सर रिपब्लिक डे सेल में 1–2 साल पुराने मॉडल्स पर बड़ा डिस्काउंट दिया जाता है. कीमत कम देखकर लोग इन्हें खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में सॉफ्टवेयर अपडेट और सपोर्ट की कमी खलती है. भविष्य में परेशानी से बचने के लिए ज्यादा पुराने मॉडल्स से दूरी बनाना बेहतर है.
बैंक ऑफर और एक्सचेंज शर्तें ध्यान से पढ़ें
“Up to” लिखे ऑफर्स अक्सर भ्रमित करते हैं. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज का पूरा फायदा तभी मिलता है जब सारी शर्तें पूरी हों. कई बार फोन की कंडीशन या कार्ड एलिजिबिलिटी के कारण पूरा डिस्काउंट नहीं मिलता, इसलिए पेमेंट से पहले डिटेल जरूर पढ़ें.
रिव्यू और रेटिंग्स को नजरअंदाज न करें
कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले यूजर और एक्सपर्ट रिव्यू देखना बेहद जरूरी है. रिव्यू से आपको पता चलता है कि प्रोडक्ट असल इस्तेमाल में कैसा है और उसमें कौन-कौन सी कमियां हैं. इससे गलत खरीदारी से बचा जा सकता है.
नकली वेबसाइटों से रहें सतर्क
सेल के दौरान ठग भी सक्रिय हो जाते हैं. कई नकली वेबसाइटें असली जैसी दिखती हैं और भारी छूट का लालच देती हैं. अगर वेबसाइट या ऑफर पर थोड़ा भी शक हो, तो खरीदारी न करें और सीधे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही सामान लें.
कम RAM और स्टोरेज वाले फोन से बचें
आज के समय में 4GB RAM या कम स्टोरेज वाले फोन जल्दी स्लो हो जाते हैं. थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में कम स्पेसिफिकेशन वाला फोन लेना भविष्य में परेशानी बढ़ा सकता है. बेहतर है कि आगे की जरूरतों को ध्यान में रखकर सही स्पेसिफिकेशन चुनें.
कीमतों की तुलना जरूर करें
एक ही प्लेटफॉर्म पर दिख रही डील को आखिरी न मानें. अलग-अलग वेबसाइट्स पर उसी प्रोडक्ट की कीमत और ऑफर्स की तुलना करें. कई बार कहीं और ज्यादा बेहतर डील मिल जाती है, जिससे आपका पैसा भी बचेगा और सही खरीदारी भी होगी.
अगर आप इन बातों को ध्यान में रखकर रिपब्लिक डे सेल में शॉपिंग करेंगे, तो न सिर्फ ठगी से बचेंगे बल्कि सही दाम पर सही प्रोडक्ट भी खरीद पाएंगे.
ये भी पढ़ें- Amazon-Flipkart पर हो रहा देश की सुरक्षा से खिलवाड़! सरकार ने ठोका लाखों का जुर्माना
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 hr agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
19 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
21 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
23 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines