Republic Day Sale 2023: विजय सेल्स को शुरुआत से डिस्काउंट्स और ऑफर्स के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा विजय सेल्स का भी नाम प्रसिद्ध है। ऐसे में ये कंपनी कैसे रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत नहीं करती? इसलिए फ्लिपकार्ट और अमेजन की तरह कंपनी ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत की है।
विजय सेल्स ने अपनी सालाना मेगा रिपब्लिक डे सेल की घोषणा कर दी है। इस दौरान गैजेट्स, मनोरंजन के साथ-साथ घरेलू और रसोई उपकरणों पर भारी छूट दी जा रही है। आइए इस सेल में मिल रही छूट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Republic Day Sale Deals on Apple Products
सेल में ऐप्पल आईफोन एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों के लिए कैशबैक सहित 54,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। ऐप्पल फैन्स को खुश करने के लिए विजय सेल्स ऐप्पल केयर+ पर फ्लैट 20 फीसदी की छूट भी दे रहा है, जब वे ऐप्पल आईफोन, मैकबुक, आईपैड, ऐप्पल वॉच और एयरपोड खरीदते हैं।
और पढ़िए – इस iPhone पर तगड़ी छूट! 70 हजार की जगह देने होंगे सिर्फ 38,899 रुपये, जान लें ऑफर्स
Smartphone and Smartwatch Discount Deals
इस सेल के दौरान सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सैमसंग ए23 (Samsung A23) 18,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट वाईफाई टैबलेट (Samsung Galaxy Tab A7 Lite WiFi Tablet) की कीमत 9,999 रुपये, फायर-बोल्ट निंजा कॉल 2 स्मार्टवॉच (Fire-Bolt Ninja Call 2 Smartwatch) 1,999 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 (samsung galaxy buds 2) 5,999 रुपये और उससे अधिक कीमत पर उपलब्ध है।
इसके अलावा लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन, गेमिंग लैपटॉप, फुल एचडी टीवी, ट्रूली वायरलेस बड्स पर भी बहुत कुछ रोमांचक ऑफर्स हैं। आप यहां से स्मार्ट वॉच को 75 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Vijay Sales Republic Day Sale Deals on Home Appliances
विजय सेल्स की रिपब्लिक डे सेल में होम अप्लायंस पर भी शानदार डील्स उपलब्ध हैं। सुनिश्चित करती है। 10,490 रुपये से शुरू होने वाले रेफ्रिजरेटर, 26,990 रुपये से शुरू होने वाले एयर कंडीशनर के साथ कीमतों में भारी गिरावट को कोई भी नहीं छोड़ सकता। ओवन 4,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
यहां से केटल्स और कॉफी मेकर सिर्फ 699 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं, जबकि ब्लेंडर, मिक्सर, जूसर 49 फीसदी की छूट पर उपलब्ध हैं। सैंडविच मेकर और पॉप अप टोस्टर पर 50 फीसदी और वाटर प्यूैरीफायर पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
और पढ़िए –BSNL IPTV Service: अब टीवी देखने के लिए नहीं लगाना होगा सेटअप बॉक्स! जानिए क्या है ये सर्विस?
Vijay Sales Republic Day Sale Deals का कैसे उठाएं फायदा?
विजय सेल्स रिपब्लिक डे सेल डील्स का लाभ उठाने के लिए विजय सेल्स स्टोर या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.vijay Sales.com पर जा सकते हैं। 25 जनवरी, 2023 से आईसीआईसीआई बैंक कार्ड धारकों को 20,000 रुपये से अधिक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 3000 रुपये तक की 7.5 फीसदी इंस्टेंट छूट और 20000 रुपये से अधिक के क्रेडिट कार्ड गैर-ईएमआई लेनदेन पर 1500 रुपये तक की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
इसके अलावा ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई और 1,00,000 रुपये से अधिक के गैर-ईएमआई लेनदेन पर 5000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिल सकती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
5 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
6 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
9 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines