Republic Day Parade Live Streaming: घर बैठे देखें 77वें गणतंत्र दिवस की परेड, जानें कब और कहां होगा लाइव स्ट्रीमिंग

दिल्ली नहीं जा पा रहे? कोई टेंशन नहीं. 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं. जानिए कब, कहां और किस प्लेटफॉर्म पर दिखेगी भारत की सैन्य ताकत और संस्कृति की झलक.

Republic day 2026

घर बैठे देखें 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड. (Photo-News24 GFX)

विज्ञापन

Where to Watch Republic Day 2026 Parade Live Streaming: इस साल भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड हमेशा की तरह देश की ताकत, संस्कृति और एकता का संदेश देगी. अगर आप किसी वजह से कर्तव्य पथ नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से टिकट बुक कर रखे हैं. हालांकि, सुरक्षा और सीमित सीटों के कारण हर कोई वहां मौजूद नहीं हो सकता. ऐसे में लाइव स्ट्रीमिंग उन लोगों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है, जो घर बैठे इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बनना चाहते हैं.

कहां देखें गणतंत्र दिवस परेड लाइव

गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल ‘Doordarshan National’ पर भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल पर भी परेड का लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप कहीं से भी परेड का आनंद ले सकते हैं.

Advertisment

लाइव स्ट्रीमिंग का समय

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 7:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ध्वजारोहण के साथ होगी. वहीं, परेड का लाइव प्रसारण सुबह 9 बजे से शुरू होगा. अगर आप सिर्फ परेड देखना चाहते हैं, तो 9 बजे से दूरदर्शन या यूट्यूब चैनल से जुड़ सकते हैं.

इस साल क्या-क्या होगा खास

विज्ञापन

77वें गणतंत्र दिवस 2026 की परेड कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है. इस साल परेड की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है. पहली बार यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेता एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. परेड में सेना की नई ‘बैटल एरे’ युद्ध रचना पहली बार दिखाई जाएगी.

इसके अलावा सिमरन बाला द्वारा पुरुष सीआरपीएफ दस्ते का नेतृत्व, लद्दाख के दो-कूबड़ वाले ऊंटों का दस्ता, आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाते MULE रोबोट और देशभर से आए करीब 10,000 विशेष अतिथियों की मौजूदगी इस आयोजन को और भी खास बनाएगी.

विज्ञापन

घर बैठे बनें राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा

अगर आप दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं, तो भी गणतंत्र दिवस की भव्यता से दूर नहीं रहेंगे. बस समय पर टीवी या यूट्यूब चैनल ऑन करें और घर बैठे देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और उपलब्धियों की झलक देखें. यह परेड न सिर्फ देखने का उत्सव है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास और एकता का प्रतीक भी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ