Reliance Jio vs Airtel Free Netflix Plans: आजकल हम सभी ऐसे प्लान को अपनाना ज्यादा पसंद करते हैं जो किफायती होने के साथ कई तरह की सुविधाओं के साथ आते हैं। इन बेनिफिट्स में अगर अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा समेत ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनिफिट मिल जाए तो क्या बात है। ये ही कारण भी है कि कई टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फ्री ओटीटी के साथ कई सुविधाओं का लाभ देती हैं।
एयरटेल और रिलायंस जियो की अगर बात करें तो दोनों टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फ्री नेटफ्लिक्स समेत कई बेनिफिट्स का फायदा देते हैं। कंपनी की ओर से अपने पोस्टपेड और प्रीपेड प्लानों में फ्री नेटफ्लिक्स की सुविधा दी जाती है। आज हम आपके लिए दोनों कंपनियों के पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं जो Free Netflix Subscription समेत अन्य बेनिफिट्स भी देते हैं। आइए जानते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
ये भी पढ़ें- 2GB Data Recharge वाला सबसे बेस्ट प्लान कौन सा? कम खर्च में पाएं ढेरों फायदे
Reliance Jio Free Netflix Plans
सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो की तो कंपनी की ओर से दो पोस्टपेड और एक प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है, जिसमें अन्य बेनिफिट्स के साथ फ्री नेटफ्लिक्स की सुविधा मिलती है। इसमें 6,99 रुपये, 1,099 रुपये और 1,499 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।
Jio Free Netflix Postpaid Plans
जियो की ओर से 699 रुपये और 1,499 रुपये का पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जाता है, जो फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। बेनिफिट्स की बात करें तो 699 रुपये वाले प्लान (Jio Rs 699 Postpaid Plan) में कुल 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3 एडिश्नल सिम कनेक्शन, 5जी नेटवर्क सपोर्ट और Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप मिलती है।
ये भी पढ़ें- Jio Offer! बचत के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी और ढेरों सुविधाओं का फायदा, फटाफट जानिए प्लान
जियो के 1499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान (Jio Rs 1499 Postpaid Plan) के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, 300GB डेटा और 500GB तक डाटा रोलओवर समेत नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को फ्री में इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
Jio Free Netflix Prepaid Plan
जियो के 1,099 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ भी नेटफ्लिक्स को फ्री में दिया जाता है। आप इसके मोबाइल वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, डेली 2GB डेटा समेत 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलती है। इन सबके अलावा आप जियो ऐप्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।
वीडियो के जरिए जानिए जियो का रिचार्ज कैसे किया जा सकता है।
Airtel Free Netflix Plans
जियो की तरह एयरटेल भी पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान ऑफर करता है जिसके साथ फ्री नेटफ्लिक्स की सुविधा दी जाती है। कंपनी की ओर से 1,199 रुपये और 1,499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जाता है। जबकि, 1,499 रुपये का ही एक प्रीपेड प्लान भी ऑफर किया जाता है। इन सबके साथ फ्री नेटफ्लिक्स और अन्य सुविधा के लाभ मिलते हैं।
Airtel Free Netflix Postpaid Plans
एयरटेल के 1,199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान (Airtel Rs 1199 Postpaid Plan) के साथ डेली 100SMS, 150GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Amazon Prime, Netflix और Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बात करें 1,499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान (Airtel Rs 1499 Postpaid Plan) की तो ये कंपनी का सबसे महंगा प्लान कहलाता है जिसके साथ 200GB डेटा, डेली 100SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Airtel Free Netflix Prepaid Plan
एयरटेल ने हाल ही में अपना नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। इस नए प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है। इसके अलावा डेली 100SMS, डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। ये प्लान भी 5जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है।
वीडियो के जरिए जानिए एयरटेल का रिचार्ज कैसे किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स ध्यान दें! iPhone की वारंटी खत्म हो गई या अभी बाकी है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
2 hrs ago200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
4 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines