Jio Tv and KC Global Media Partnership: भारत में पहली बार ओटीटी दर्शक चर्चित जापानी अनिमे किरदारों का लुत्फ़ अब जियो टीवी (Jio TV) पर उठा पाएंगे। एशिया के प्रमुख मनोरंजन नेटवर्क केसी ग्लोबल मीडिया (KC Global Media) ने जियो के साथ साझेदारी कर ली है। कंपनी ने जियो टीवी स्पेशल पार्ट के रूप में जियो टीवी पर एनिमैक्स भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है।
और पढ़िए –Valentine Deal: 4 हजार रुपये में Vivo T1 Pro 5G फोन! जानिए कैसे?
सोशल मीडिया और कम्युनिटी प्लेटफार्म पर प्रशंसकों की भारी मांग पर नारुतो, गिंटामा, कुरोको, गोल्डन गुमे और दूसरे अवार्ड विनिंग जापानी एनिमे किरदारों को भारतीय दर्शकों के समक्ष लाया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Reliance Jio and KC Global Media Partnership
ये साझेदारी जियो टीवी के व्यापक ग्राहक आधार और भारत में एनीमे कंटेंट की बढ़ती मांग के साथ यहां मांगा, एनीमे और अन्य चीजों के प्रति बढ़ते जापानी पॉप-कल्चर फैन समुदाय के रुझान के जरिए भारत में केसी ग्लोबल मीडिया की सोच को आगे बढ़ाती है।
केसी ग्लोबल मीडिया के सह-संस्थापक और अध्यक्ष एंडी कपलान ने इस बारे में कहा कि भारत अपनी मजबूत मांग और टीवी दर्शकों के लिए डिजिटल-फस्र्ट और ओटीटी कंटेंट के अनुकूलन विकास के साथ प्रमुख बाजार हो गया है। देश में 5जी सुविधा की बढ़ती मांग के साथ ये बढ़ती जाएगी।
KC Global Media की जियो से पार्टनरशिप
जियो टीवी की साझेदारी के बारे में खुशी जताते हुए कंपनी ने कहा कि भारत में अपने प्रशंसकों को वो अपनी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर सर्विस दे पा रहे हैं। साथ ही यहां के स्थानीय दर्शकों को प्रीमियम एनीमे कंटेंट एक्सीबल करा पा रहे हैं। जियो के ओटीटी प्लेटफार्म पर उनकी सभी सर्विस एक्सीबल है।
जियो टीवी पर 16 ज्यादा भाषाएं उपलब्ध
मनोरंजन का सुपर ऐप जियो टीवी भारत का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है, जहां 16 से अधिक भाषाओं और 12 शैलियों में 900 से अधिक चैनल एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए उनकी उंगली के एक इशारे पर मौजूद हैं।
और पढ़िए –भारत में आज लॉन्च होगा Coca cola smartphone, पहले ही जान लें फोन की पूरी डिटेल्स!
एनिमैक्स प्लेटफार्म पर मनोरंज का भंडार
केसी ग्लोबल मीडिया एशिया के 14 देशों में 38.8 मिलियन से अधिक घरों में वर्षों से एनिमैक्स प्लेटफार्म पर एक्शन, रोमांस, हॉरर, अलौकिक, विज्ञान-कथा और कॉमेडी जैसी लोकप्रिय शैलियों के समेत एनीमे कंटेंट से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
17 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines