Jio Recharge Plans: रिलायंस जियो अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है। जियो शुरुआत से ही अपने यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करता रहा है। अपने यूजर्स का खास ख्याल रखते हुए कंपनी किफायती प्लान के साथ ज्यादा वैलिडिटी ऑफर करती है, साथ ही अधिक डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है। वहीं टेलीकॉम कंपनी अब अपने यूजर्स के लिए कुछ चुनिंदा टैरिफ प्लान में अतिरिक्त लाभ लेकर आई है। हालांकि ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही वैलिड है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो प्लान।
इन प्लान्स पर मिल रहे एडिशनल बेनिफिट्स
रिचार्ज प्लान्स की बात करें तो कंपनी 299 रुपये के रिचार्ज पर 7GB एडिशनल डाटा दे रही है। साथ ही 749 रुपये के जियो प्लान पर कंपनी 14GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा 2,999 रुपये के Jio रिचार्ज पर, उपयोगकर्ता को कंपनी एक्स्ट्रा 21GB डेटा, AJIO पर खरीदारी पर 200 रुपये की छूट, नेटमेड्स पर 20 प्रतिशत की छूट, स्विगी पर 100 और रिलायंस डिजिटल पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। बता दें कि ये ऑफर केवल 30 सितंबर तक ही वैलिड है।
ये भी पढ़ें: पुराने टीवी को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका, आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Smart TV
एडिशनल बेनिफिट्स कैसे यूज करें?
एक बार रिचार्ज करने के बाद, एक्स्ट्रा बेनिफिट्स तुरंत एलिजिबल ग्राहक के ‘मायजियो’ अकाउंट में ऐड कर दिए जाएंगे। अतिरिक्त डेटा को ‘MyJio’ ऐप में डेटा वाउचर के रूप में क्रेडिट किया जाएगा और यूजर्स को इससे वाउचर रिडीम करना होगा। वहीं 28 अगस्त को आयोजित वार्षिक आम बैठक के दौरान Jio के मोबाइल नेटवर्क के बारे में बात करते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि इसके नेटवर्क पर प्रति यूजर हर महीने डेटा खपत 25GB है।
Jio 5G सेवाओं पर, उन्होंने बताया कि यह अब 96 प्रतिशत यूजर्स तक ये सेवाएं उपलब्ध है और दिसंबर 2023 तक पूरे देश को कवर करने की राह पर है। विशेष रूप से, भारत में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने हाई-स्पीड 5G सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। जियो का कुल कस्टमर बेस अब 45 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines