Reliance Jio Recharge Plan under 300: भारतीय प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लान लेकर आता रहता है। इनके पास किफायती कीमत में कई शानदार प्लान हैं, जिनमें से कुछ प्लानों को यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है। आज हम आपको उन्हीं में से एक पसंदीदा प्लान (Reliance Jio Best Plan) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत 300 रुपये से कम है लेकिन बेनिफिट्स कई हैं।
300 रुपये से कम का रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 300 रुपये से कम का रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसकी कीमत 296 रुपये है। ये प्लान कई बेनिफिट्स वाला 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डाटा, कॉलिंग और एसएमएस का बेनिफिट भी मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Lava Agni 2 5G भारत में लॉन्च, 25 हजार से कम के सेगमेंट में है कई शानदार फीचर्स और धांसू डिस्प्ले!
Reliance Jio Rs 296 Recharge Plan
बात करें रिलायंस जियो के 296 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स की तो इसमें 25 जीबी तक डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें रोजाना डेटा इस्तेमाल करने के लिए कोई लिमिट नहीं है। आप चाहें तो एक दिन में 25 जीबी तक डाटा खत्म कर सकते हैं। जबकि, पूरे महीने में इस डाटा को इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। अगर वैधता खत्म होने से प्लान डाटा खत्म हो जाता है तो आप 64Kbps इंटरनेट स्पीड के साथ डाटा यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः POCO F5 5G की भारत में बिक्री शुरू, मिल रही है इतने रुपये तक की छूट! जानिए
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये एक 5जी नेटवर्क सपोर्ट प्लान है। ऐसे में अगर आप 5जी नेटवर्क का यूज करते हैं तो आपका इंटरनेट जल्दी भी खत्म हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो डाटा वाउचर प्लान को रिचार्ज करके भी इंटरनेट की सुविधा हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको प्लान में 64Kbps इंटरनेट स्पीड पर तो डाटा इस्तेमाल करने की सुविधा मिल ही रही है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
5 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
7 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
9 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
11 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
12 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines