Jio Launch New International Roaming Plans: रिलायंस जियो ने आपके इंटरनेशनल रोमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए रोमिंग प्लान पेश किए हैं। अब आप यूएई, कनाडा, थाईलैंड, सऊदी अरब, यूरोप और कैरिबियन जैसे पॉपुलर ट्रेवल डेस्टिनेशंस पर बिना किसी चिंता के कॉल कर सकते हैं, मैसेज कर सकते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिलायंस जियो के नए आईआर पैक कैरिबियन के 24 देशों और 32 यूरोपीय देशों में अपनी कवरेज को बढ़ाया है। पैक में अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस और आउटगोइंग कॉल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, इन प्लान्स के साथ आप किसी भी देश से इनकमिंग कॉल भी प्राप्त कर सकते हैं।
UAE के लिए 3 खास प्लान
यूएई की यात्रा करने वालों के लिए, जियो तीन प्लान लेकर आया है। एंट्री-लेवल पैक की कीमत 898 रुपये है, जिसमें 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल, 100 मिनट की इनकमिंग कॉल, 1GB डेटा और 100 SMS 7 दिनों की वैधता अवधि के साथ मिलते हैं।
जबकि लंबी वेलिडिटी वाले प्लान का प्राइस 1,598 रुपये है जिसमें 150 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल, 3GB डेटा और 14 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, 2,998 रुपये की कीमत वाला प्रीमियम प्लान 250 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल, 7GB डेटा और 21 दिन की वैधता के साथ आता है।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone Bug: सावधान! ये 4 शब्द टाइप करते ही Crash और फ्रीज हो जाएगा आईफोन
सऊदी अरब के लिए खास प्लान
सऊदी अरब के लिए कंपनी ने 891 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसमें 100 मिनट की कॉल, 1GB डेटा, 20 SMS और 7 दिन की वैधता मिलती है। साथ ही एक प्लान 2,891 रुपये में 150 मिनट की कॉल, 5GB डेटा, 100 SMS और 30 दिन की वैधता ऑफर करता है।
कनाडा के लिए, जियो 100 मिनट कॉल, 5GB डेटा, 50 SMS और 14 दिन की वैधता के साथ 1,691 रुपये का पैक और 150 मिनट कॉल, 10GB डेटा, 100 SMS और 30 दिन की वैधता के साथ 2,881 रुपये का पैक ऑफर करता है।
थाईलैंड जाने वालों के लिए खास प्लान
थाईलैंड जाने वाले यात्री 100 मिनट आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल, 6GB डेटा और 50 SMS के साथ 14 दिन की वैधता के साथ 1,551 रुपये के पैक या 150 मिनट कॉल, 12GB डेटा और 100 SMS की पेशकश करने वाले 2,851 रुपये के प्लान में से किसी को भी चुन सकते हैं। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Europe और Caribbean प्लान और बेनिफिट्स
वहीं, 2,899 रुपये की कीमत वाला यूरोपीय IR पैक 32 देशों को कवर करता है और इसमें 100 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल, 5GB डेटा और 100 SMS शामिल हैं, जिसकी वैधता 30 दिन है।
जबकि 1,671 रुपये से शुरू होने वाले कैरिबियन पैक 24 देशों को कवर करते हैं और 14 दिनों के लिए 150 मिनट की आउटगोइंग कॉल, 50 मिनट की इनकमिंग कॉल, 1GB डेटा और 50 SMS देते हैं।
इसके अलावा 3,851 रुपये का प्रीमियम कैरिबियन पैक 200 मिनट की कॉल, 4GB डेटा, 100 SMS और 30 दिन की वैधता के साथ-साथ फ्री इन-फ्लाइट बेनिफिट भी देता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
16 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines