Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer: त्योहारी सीजन के बीच अपने ग्राहकों को रिलायंस जियो ने दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है। कंपनी की ओर से हर बार अपने ग्राहकों के लिए खास सुविधाओं के साथ बेहतरीन ऑफर को पेश किया जाता है। इस बार दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने धमाकेदार ऑफर को पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। आइए जानते हैं कि जियो के दिवाली धमाका ऑफर में क्या कुछ खास है?
मुफ्त मिलेगा जियो एयरफाइबर का सब्सक्रिप्शन
जियो दिवाली धमाका ऑफर के तहत ग्राहकों को एयरफाइबर का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके तहत यूजर्स हाई स्पीड डेटा कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस में सिर्फ इंटरनेट की सुविधा नहीं बल्कि ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलेगा, जो टीवी एक्सेस के साथ होगा।
Jio Diwali Dhamaka Offer Eligibility
जियो दिवाली धमाका ऑफर के तहत 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन बेनिफिट रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) से खरीदारी करके मिल सकेगा। दिवाली धमाका ऑफर के तहत ग्राहक को 20 हजार रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करनी होगी। रिलायंस डिजिटल या माय जियो स्टोर (MyJio store) से फोन, स्मार्ट टीवी या अन्य किसी प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio के 336 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान!
1 साल के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन
नए एयरफाइबर ग्राहकों के लिए स्पेशल दिवाली प्लान है जो 2,222 रुपये के 3 महीने वाले दिवाली प्लान के साथ उपलब्ध है। पहले से एयरफाइबर का यूज कर रहे ग्राहकों के लिए भी 2,222 रुपये वाले 3 महीने के दिवाली प्लान के साथ 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान का मजा उठा सकते हैं।
मुफ्त में मिलेगा इन ओटीटी का सब्सक्रिप्शन
- जियो सिनेमा
- अमेजन प्राइम
- डिज़्नी+ हॉटस्टार
इन तीनों के अलावा यूजर्स को अन्य ओटीटी का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। ऑफर के तहत आपको एयरफाइबर मुफ्त दिया जाएगा, जिसके लिए आपको किसी तरह की कीमत नहीं चुकानी होगी।
नया कनेक्शन या एयरफाइबर रिचार्ज करने पर ग्राहकों को प्रतिमाह 12 कूपन दिए जाएंगे, जो एयरफाइबर प्लान को एक्टिव करेंगे। ये कूपन नवंबर 2024 और अक्टूबर 2025 तक वैध रहेंगे। इन कूपनों को हासिल करने के लिए आपको रिलायंस डिजिटल, जियोपॉइंट, माय जियो या जियोमार्ट डिजिटल एक्सक्लूसिव स्टोर्स से 15 हजार रुपये से ज्यादा की खरीदारी करनी होगी।
ये भी पढ़ें- Apple Diwali Sale 2024: iPhone से लेकर मैकबुक पर मिलेगी भारी छूट!
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines