Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: अगर आप लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करते हैं तो जियो के दो सस्ते रिचार्ज प्लान में से कोई एक चुन सकते हैं। प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी जियो की ओर से 98 और 336 दिनों की वैधता वाले दो सस्ते रिचार्ज प्लान हाल ही में पेश किए गए हैं। लंबी अवधि के साथ आप कॉलिंग, इंटरनेट और ओटीटी ऐप्स का आनंद उठा सकते हैं। आइए जानते हैं आपके लिए जियो का 98 दिन वाला या 336 दिन वाले प्लान में से कौन सा सबसे बेस्ट रहेगा?
Reliance Jio Rs 999 Plan Benefits
रिलायंस जियो की ओर से 999 रुपये वाला किफायती रिचार्ज प्लान (Cheapest Recharge Plan) पेश किया जाता है, जो लंबी वैधता के साथ आता है। कंपनी अपने ग्राहकों को सिर्फ 999 रुपये में 98 दिनों के लिए अनलिमिटेड मजा दे रही है। आपको प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस और ओटीटी ऐप्स का मजा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- FD Rates: ये 5 बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर 9% तक का ब्याज
जियो का 999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 5जी नेटवर्क के साथ हर दिन 2GB डेटा की सर्विस प्रदान करता है। यूजर्स को 5जी अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Reliance Jio Rs 895 Plan Benefits
रिलायंस जियो का रिचार्ज प्लान 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डेटा समेत ओटीटी का मजा मिलता है। सिर्फ 895 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और कुल 24GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। प्लान के साथ यूजर्स को जियो ऐप्स जैसे- जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio के बाद Airtel का धमाका! ले आया 3 सस्ते रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
9 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
11 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
12 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
14 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines