Jio के बाद Airtel का धमाका! ले आया 3 सस्ते रिचार्ज प्लान

Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो के बाद एयरटेल ने 3 सस्ते रिचार्ज प्लान को पेश किया गया है। तीनों प्लान डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

jio vs airtel Cheapest Recharge data plans

सस्ते रिचार्ज प्लान्स

Cheapest Recharge Plans: देश की सबसे प्रसिद्ध कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में 336 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान पेश किया है। जियो की ओर से 895 रुपये का प्लान पेश किया गया है जिसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, हर 28 दिनों के लिए 50 SMS और 2 GB हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट दिया जा रहा है। जियो ऐप्स का भी ऐक्स प्लान के साथ मुफ्त हैं, लेकिन जियो के इस प्लान को टक्कर देने के लिए एयरटेल (Jio vs Airtel Plans) की ओर से 3 सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए गए हैं। तीनों प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ हैं लेकिन कीमत के मामले में यूजर्स के लिए किफायती हैं। आइए एयरटेल के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।

Airtel Recharge Plans with 30 Days Validity 

एयरटेल की ओर से 3 सस्ते डेटा प्लान को लॉन्च किया गया है। 161 रुपये, 181 रुपये और 361 रुपये के डेटा प्लान को 30 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। अलग-अलग कीमत के साथ डेटा के बेनिफिट्स भी अलग-अलग हैं।

Airtel New Data Plans Benefits

एयरटेल के 161 रुपये वाले प्लान के साथ 12GB डेटा मिलेगा। 181 रुपये वाला प्लान 15GB डेटा की सुविधा के साथ है। जबकि, 361 रुपये वाले प्लान के साथ 50GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। आप इन डेटा प्लान को मौजूद रिचार्ज के साथ भी अपना सकते हैं। एयरटेल की ओर से एक डेटा प्लान 211 रुपये का दिया जाता है जो हर दिन 1GB डेटा यानी 30 दिनों तक कुल 30 GB डेटा के साथ आता है।

Jio Data Plans with 1 Month Validity

बात करें जियो के डेटा प्लानों की तो 30 दिनों की वैधता के साथ 219 रुपये, 289 रुपये और 359 रुपये का प्लान आता है। तीनों के साथ अलग-अलग जीबी के साथ डेटा बेनिफिट मिलता है। जियो के साथ 219 रुपये में 30GB, 289 रुपये में 40GB और 359 रुपये में 50GB डेटा का फायदा मिलता है। ऊपर बताए गए प्लान के बारे में जानकर आप खुद तय कर सकते हैं कि दोनों में से किस कंपनी का डेटा प्लान आपके लिए किफायती हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ