Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: देश में प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो है। इसके बाद एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का नाम आता है। चारों टेलीकॉम कंपनियों के बीच रिचार्ज प्लान को लेकर तगड़ी टक्कर होती है। ऐसे में कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए सस्ते और अच्छे प्लान पेश करती रहती है।
बात करें जियो की तो ये शुरू से ही किफायती रिचार्ज प्लान और बेहतर नेटवर्क के लिए लोगों के बीच जानी जाती है। आज हम आपको जियो के दो सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Vi, Airtel और BSNL की मुश्किलें बढ़ सकते हैं।
Reliance Jio Rs 91 Plan
अगर आप 100 रुपये से कम कीमत का प्लान अपनाने का सोच रहे हैं तो एक प्लान 91 रुपये का आता है। जियो सिर्फ 91 रुपये में अपने ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा प्रदान करता है। डेली 100 MP लिमिट डेटा के साथ प्लान में कुल 3GB डेटा बेनिफिट मिलता है।
साथ में एक्स्ट्रा 200 MP डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा मैसेज की सुविधा के तौर पर यूजर्स को हर 50 SMS मिलते हैं। ये एक मंथली रिचार्ज प्लान है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा JioTV, JioCloud और JioCinema जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- Vi के इस नए रिचार्ज प्लान से Jio और Airtel परेशान!
Jio Cheapest Annual Recharge Plan
अगर आप एक लंबी वैधता वाला प्लान अपना पसंद करते हैं जिसे रिचार्ज कर सालभर की छुट्टी मिल जाए तो इसके लिए एक साल की वैधता वाला प्लान बेस्ट रहेगा। करीब 11 महीने यानी 336 दिनों वाला किफायती रिचार्ज प्लान आप अपना सकते हैं। जियो की ओर से हर महीने करीब 173 रुपये के खर्च वाले प्लान को पेश किया जाता है।
जियो का 336 दिनों की वैधता वाला प्लान 1899 रुपये का आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 3600 SMS और डेटा बेनिफिट मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट के साथ कुल 24GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा जियो सिनेमा, JioTV और JioCloud का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- 84 और 98 दिनों के रिचार्ज प्लान, कौन सा सबसे सस्ता? जानिए
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
5 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
13 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines