Vi के इस नए रिचार्ज प्लान से Jio और Airtel की उड़ी नींद! कम में मिल रहा है ज्यादा फायदा

Vodafone Idea New Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया की ओर से 719 रुपये का प्लान फिर से लेकर आया गया है, ये प्लान कैसे एयरटेल और जियो से बेहतर है? आइए जान लेते हैं।

Vi vs Jio vs Airtel Rs 719 Recharge Plan

रिचार्ज प्लान

Vodafone Idea New Recharge Plan: देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां है जिनके बीच प्लानों को लेकर टक्कर होती रहती है। इसके लिए कंपनियां तमाम प्लान भी पेश करती हैं जिनमें से कुछ रिचार्ज प्लान अधिक वैधता वाले होते हैं तो कुछ ऐसे प्लान होते हैं जिनकी कीमत कम होती है लेकिन बेनिफिट्स ज्यादा होते हैं। बात करें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तो इन कंपनियों ने कुछ महीनों पहले 719 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ा दी थी, लेकिन फिर से वीआई ने 719 रुपये के प्लान के साथ वापसी कर ली है।

विज्ञापन

जी हां, जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 719 रुपये का प्लान पेश कर दिया है। इसके साथ ग्राहकों को अधिक बेनिफिट्स दिया जा रहा है। आइए जानते हैं वीआई का 719 रुपये वाला प्लान कैसे एयरटेल और जियो को टक्कर दे रहा है?

विज्ञापन

कम में ज्यादा फायदा!

वोडाफोन आइडिया द्वारा 719 रुपये में 72 दिनों की वैलिडिटी प्रदान की जा रही है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और रोजाना 1GB डेटा का बेनिफिट दिया जा रहा है। डेटा की डेली लिमिट खत्म होने पर यूजर्स 64kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पहले मिलती थी 84 दिनों की वैधता और अधिक डेटा

पहले वीआई की ओर से 719 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्लान पेश किया जाता था। साथ ही प्लान के साथ कॉलिंग, एसएमएस और डेली 1.5GB डेटा की सुविधा दी जाती थी, लेकिन प्लानों की कीमत बढ़ाने के साथ कंपनी ने ये प्लान 859 रुपये का कर दिया था। वहीं, वीआई का प्लान 719 रुपये में डेली 1 जीबी डेटा और 72 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है।

Vi vs Jio vs Airtel: 719 Plan

जियो की ओर से 719 रुपये में सिर्फ 70 दिनों की वैधता दी जाती है। हालांकि, डेटा बेनिफिट अधिक मिलता है। यूजर्स हर दिन 2GB डेटा यूज कर सकते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का यूज कर सकते हैं। बात करें एयरटेल की तो कंपनी द्वारा 719 का प्लान पेश नहीं किया जाता है। 859 रुपये में आप 84 दिनों के लिए डेली 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और फ्री हैलो ट्यून, Xstream ऐप और Wynk म्यूजिक का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ