Reliance Jio Cheapest Recharge Plan under 400: टेलीकॉम सेक्टर में तमाम कंपनियां हैं जिनमें सबसे पहला नाम रिलायंस जियो का आता है। इसके बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया कंपनी को लोगों के बीच पसंद किया जाता है। दोनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए जियो तरह-तरह के प्लान पेश करता रहता है। इनमें कुछ रिचार्ज प्लान बेहद सस्ते होते हैं। अगर आप ऐसे रिचार्ज को अपनाना पसंद करते हैं जो कम कीमत में कई बेनिफिट्स के साथ आए? तो आप जियो के रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं।
दरअसल, टेलीकॉम सेक्टर की ओर से एक या दो नहीं बल्कि ढेरों बेनिफिट्स के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर किया जा रहा है। आज हम आपको जिस रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं वो 400 रुपये से कम कीमत में आता है, लेकिन डेटा, कॉलिंग समेत 13 ओटीटी ऐप्स का फायदा भी मिलता है।
Reliance Jio Rs 398 Recharge Plan
रिलायंस जियो का 398 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा यूजर्स हर दिन SMS की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा का फायदा भी दिया जाता है, जो 28 दिनों के हिसाब से कुल 56GB डेटा के साथ है।
प्लान के साथ यूजर को 6GB का बोनस डेटा मिलता है। यूजर्स कुल मिलाकर 62GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। प्लान के साथ अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है। अगर आप 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा का फायदा मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- 70 दिनों की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! मिलेंगे कई फायदे
मिलेगा इन 13 OTT Apps का बेनिफिट
ये सभी ओटीटी ऐप के सब्सक्रिप्शन अलग-अलग भाषाओं के साथ हैं। आपको विभिन्न तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे। जियो के इस प्लान के साथ अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिलेंगे। ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ आप जियो के दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्लान के साथ Jio TV, जियो क्लाउड और अन्य ऐप्स का फायदा मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- Vi का 28 या 84 दिन नहीं, ये है 56 दिनों का सस्ता रिचार्ज प्लान!
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
21 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines