Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो एक प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी है जो ग्राहकों को सस्ते में अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान देने का दावा करती है। देश के हर कोने में 5जी नेटवर्क की उपलब्ध पहुंचाने की कोशिश में है। हालांकि, कई जगहों पर लोगों को 5जी सर्विस का फायदा मिल भी रहा है। बात करें रिचार्ज प्लान की तो यूजर्स को कम में अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान भी दिए जाते हैं। करीब 1 साल यानी 11 महीने वाला रिचार्ज प्लान है जो ग्राहकों के लिए बेस्ट माना जाता है।
जियो का 336 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
जियो का 11 महीने यानी 336 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान 5जी सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ यूजर्स को कॉलिंग, एसएमएस, डेटा और ओटीटी का फायदा मिलता है। 84 दिनों के प्लान से भी ये रिचार्ज प्लान आपको सस्ता पड़ सकता है, लेकिन ये उनके लिए ज्यादा बेस्ट है जो वाईफाई भी यूज करते हैं।
जियो के 11 महीने वाले रिचार्ज प्लान की कीमत
जियो के 336 दिनों वाले प्लान की कीमत 895 रुपये है। इतने रुपये में यूजर्स करीब 11 महीने के लिए मजे से प्लान में मिलने वाली सुविधा का लाभ उठा सकते हैं मगर ये प्लान खासतौर पर जियो फोन यूजर्स के लिए है। 5जी इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने वाले इस प्लान को जियोफोन यूजर्स यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: 84 दिनों वाले रिचार्ज में जियो या एयरटेल, किसका प्लान सबसे सस्ता?
बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ कुल 24GB डेटा मिलता है। हर 28 दिन में 50 SMS मुफ्त मिलते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा यूजर्स जियो ऐप्स जैसे- Jio Cinema, Jio Cloud और Jio TV का फायदा उठा सकते हैं।
जियो सिम यूजर्स के लिए ये है 1 साल का प्लान
अगर आपके पास जियो फोन नहीं है लेकिन एक जियो सिम यूजर्स हैं तो आपके लिए 365 दिन यानी 1 साल की वैधता वाला प्लान 3,599 रुपये में मिलता है। प्लान के साथ हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिलता है। अनलिमिटेड 5जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स का फायदा मिलेगा। साथ ही हर दिन 100 SMS का बेनिफिट उठाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- सालभर की छुट्टी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! कम कीमत में मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines