Jio vs Airtel: 84 दिनों वाले रिचार्ज में जियो या एयरटेल, किसका प्लान सबसे सस्ता? जानिए

Jio vs Airtel Recharge Plan with 84 Days Validity: अगर आप भी ज्यादा दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आइए जानते हैं एयरटेल या जियो में किसका प्लान सबसे सस्ता है?

Jio vs Airtel Recharge Plan with 84 Days Validity

जियो और एयरटेल का सस्ता प्लान

Jio vs Airtel Recharge Plan with 84 Days Validity: जब बात आती है एक अच्छे प्लान को चुनने की तो हम वैलिडिटी के साथ-साथ उसमें मिलने वाले बेनिफिट्स पर भी गौर करते हैं। यहां तक कि टेलीकॉम कंपनियों के प्लान में तुलना भी करते हैं कि कौन सी कंपनी कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स दे रही है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान को अपना चाहते हैं तो आइए आपको जियो और एयरटेल के 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।

जियो और एयरटेल का 84 दिनों वाला प्लान किसका सबसे सस्ता?

दरअसल, जियो और एयरटेल दोनों ही एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी हैं और अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए सस्ते प्लान पेश करती हैं। अगर करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपना चाहते हैं तो आप जियो और एयरटेल के 1199 रुपये वाले प्लान के बारे में जान सकते हैं। दोनों कंपनियां 1199 रुपये में 84 दिनों की वैधता वाला प्लान देते हैं।

जियो का 1199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान (Jio Rs 1199 Plan)

रिलायंस जियो की ओर से 1199 रुपये का प्लान दिया जाता है, जिसकी वैधता 84 दिनों की होती है। इस प्लान में यूजर्स को डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। 1199 रुपये में यूजर्स को डेली 3GB डेटा मिलता है। 4जी हाई स्पीड के साथ कुल डेटा 252GB तक मिलता है। इतना नहीं, प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स जैसे- Jio Cinema, Jio Cloud और Jio TV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एयरटेल का 1199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 1199 Plan)

एयरटेल का 1199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ है। इसमें भी यूजर्स को कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलता है। हर दिन 100 SMS की सुविधा के साथ ये प्लान आता है। डेटा बेनिफिट की बात करें तो प्लान के साथ डेली 2.5GB डेटा यानी कुल 210GB डेटा मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा यूजर्स विंग म्यूजिक, एयरटेल थैंक्स और Amazon Prime जैसे OTT स्ट्रीमिंग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में हासिल कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ