Reliance Jio OTT Benefits Plans: क्या आप ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो कम कीमत में अधिक डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आते है, तो आप रिलायंस जियो के कुछ प्लानों (Jio Best Plans) को चुन सकते हैं। जियो अपने ग्राहकों को कई ऐसे प्लान देता है जिसमें ओटीटी बेनिफिट्स और डेटा सुविधा मिलती है।
आज हम आपको जियो के उन प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अधिक डेटा, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ओटीटी को 1 साल के लिए फ्री एक्सेस देते हैं। आइए OTT फ्री एक्सेस, डेटा समेत अन्य बेनिफिट्स (Jio Plans under Rs 1000) वाले प्लान के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Oukitel WP19: दुनिया की सबसे तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत
डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स का पिटारा
जियो अपने ग्राहकों को 800 रुपये से कम कीमत में 150GB डेटा और 200GB रोलोवर डेटा की सुविधा देता है। इस प्लान को फैमिली प्लान के नाम से जाना जाता है। इसमें अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), नेटफ्लिक्स (Netflix) और डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो का 799 रुपये वाला प्लान
जियो 799 रुपये वाला फैमिली प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें दो एडिश्नल सिम कार्ड्स, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलती है। इस प्लान में 1 साल के लिए Amazon Prime Video, Netflix और Disney+Hotstar फ्री एक्सेस मिलता है।
जियो का 599 रुपये वाला प्लान
जियो 599 रुपये में ऊपर बताए गए सभी ओटीटी बेनिफिट्स देता है। इसमें 100GB तक डेटा बेनिफिट मिलता है। इंटरनेट खत्म होने पर प्रति GB डेटा के लिए 10 रुपये का शुल्क देना होता है।
अभी पढ़ें – JioPhone 5G: जल्द आ रहा है जियो का किफायती 5जी स्मार्टफोन, पहले ही जान लें फीचर्स
जियो का 399 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो अपने 399 रुपये वाला प्लान में भी 799 रुपये वाले ओटीटी बेनिफिट्स देता है। इसमें 75GB इंटरनेट बेनिफिट के अलावा रोजाना 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
21 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
23 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines