Reliance Jio 5G की सुविधा के लिए सिर्फ ये रिचार्ज प्लान करेगा काम! जानिए...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Reliance Jio 5G Recharge Plan: भारतीय प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी 5जी नेटवर्क सर्विस की शुरुआत कर दी है। देश के चार शहर- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में जियो की 5जी सर्विस दी जा रही है। अगर आपका सिम कार्ड इन शहरों में से किसी भी जगह से खरीदा गया है, तो आप Jio से 5G सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में रहते हैं तो आपको 5जी सर्विस का लाभ मिल सकेगा। दरअसल, रिलायंस जियो की ओर से अपने चुनिंदा ग्राहकों के पास आमंत्रण भेजा जाएगा। ग्राहकों इसकी सूचना MyJio ऐप पर मिलेगी।
जियो की ओर से ग्राहकों को कहा गया है कि 5जी सर्विस का बेनिफिट उठाने के लिए एक रिचार्ज प्लान अपनाना होगा। कम से कम 239 रुपये का रिचार्ज (Reliance Jio 5G Plan) करवाने के बाद ही ग्राहक जियो की 5जी सर्विस यूज कर सकेंगे। 239 रुपये का शुरुआती रिचार्ज प्लान जियो का 5जी वेलकम ऑफर (Jio 5G Welcome Offer) है।
अभी पढ़ें – Vivo V25 5G: 32,999 रुपये का कलर चेंजिंग फोन सिर्फ 6,599 रुपये में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?
जियो ने अपने Welcome Offer के साथ इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। हालांकि, अब 5जी प्लान की जानकारी दे दी है। कंपनी के अनुसार 239 रुपये से कम रिचार्ज करवाने पर 5जी सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। ग्राहकों के लिए जियो की 5जी सर्विस कैसी होगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: