Reliance Jio 5G Upgrade Plan: सिर्फ 61 में पाएं अनलिमिटेड 5जी डेटा, डिटेल्स में जानें...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Reliance Jio 5G Upgrade Plan: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 5जी सर्विस का लाभ उठाने के लिए अलग से कोई प्लान नहीं देता है। अपने मौजूदा प्लानों में ही कंपनी 5जी सर्विस का बेनिफिट देती है। हालांकि, कुछ ऐसे भी प्लान हैं जो 5जी सर्विस को सपोर्ट नहीं करते हैं। ऐसे में जियो का अपग्रेड प्लान काम आ सकता है।
जी हां, अगर आप किसी ऐसे प्लान का यूज करते हैं या कर रहे हैं जो 5जी को सपोर्ट नहीं कर रहा है तो जियो की ओर से 5जी अपग्रेड प्लान ऑफर (Reliance Jio 5G Upgrade Plan Offer) किया जाता है लेकिन फिर भी कई ऐसे प्लान हैं जो 5जी को सपोर्ट नहीं करते हैं। इसलिए अगर आपको 5जी सर्विस का यूज करना है जोकि आपके मौजूदा प्लान के साथ यूज हो सकेगे तो इसके लिए आप जियो का 61 रुपये वाला 5जी अपग्रेड प्लान चुन सकते हैं। आइए जियो के 61 रुपये का अपग्रेड प्लान बेनिफिट के बारे में जानते हैं।
जिया का 61 रुपये वाला 5जी अपग्रेड प्लान 5G डेटा की सुविधा के साथ आता है। ये जियो का एक डेटा वाउचर प्लान है, जिसमें किसी तरह के अन्य बेनिफिट्स शामिल नहीं है। इसका मतलब कि यूजर को डेटा के अलावा कॉलिंग, SMS समेत अन्य सुविधाओं के लिए अलग से रिचार्ज करना होगा।
और पढ़िए –Twitter Blue Users अब लिख सकेंगे 4,000 कैरेक्टर के ट्वीट? डिटेल्स में जानें…
डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो जियो के 61 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 6GB 5G डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। हालांकि, प्लान खत्म होने की कोई वैलिडिटी नहीं है, लेकिन 6जीबी के होने तक ही इसे यूज किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: