Reliance Jio 5G: देश में दिवाली तक लॉन्च होगी जियो 5जी सर्विस, ग्राहकों को मिलेगी बेहतरीन इंटरनेट स्पीड

जियो 5जी

JIO 5G

नई दिल्ली: देश भर में 5जी सेवाओं की शुरूआत का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलाइंस जियो द्वारा जल्द ही 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। रिलाइंस इंटस्ट्रीस लिमिटेड की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि दिवाली तक देश के चार बड़े शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में शुरू होगी 5जी सेवाएं

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ऐनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5G शानदार क्वॉलिटी की इंटरनेट कनेक्टिविटी देगा और वह भी बेहद किफायती दाम में। जियो 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा अडवांस 5G नेटवर्क होगा। जियो 5जी दिवाली तक देश के चार बड़े शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शुरू कर दी जाएगी। वहीं वहीं, दिसंबर 2023 तक पूरे देश में जियो 5G इंटरनेट सर्विस की शुरुआती हो जाएगी। जियो 5G दुनिया का सबसे हाई-टेक 5G नेटवर्क है।

विज्ञापन

मिलेगी बेहतरीन इंटरनेट क्वालिटी और स्पीड

विज्ञापन

इस जनरल मीटिंग को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने ये भी कहा कि जियो 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा अडवांस 5G नेटवर्क होगा। इंडस्ट्री के दूसरे ऑपरेटर नॉन-स्टैंड अलोन 5G डिप्लॉय कर रहे हैं। इसके आने के बाद ग्राहकों को बेहतरीन स्पीड और क्वालिटी भी मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि कंपनी पूरे देश में ट्रू 5G नेटवर्क पहुंचाने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने गूगल, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, नोकिया, एरिक्सन, सेमसंग और सिस्कों के बाद अब क्वॉलकॉम के साथ भी पार्टनरशीप का ऐलान किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ