Vodafone Idea Vi Leaked Data: क्या आप भी वोडाफोन आइडिया के यूजर्स हैं? अगर हां तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, वीआई यूजर्स के लिए थोड़ी परेशान होने वाली जानकारी सामने आई है। साइबर सुरक्षा कंपनी CyberX9 ने कंपनी को लेकर एक चौंकाने वाली इन्फॉर्मेंशन दी है।

अभी पढ़ें – अब घर बैठे आएगा Whatsapp से JioMart का ऑर्डर, जानिए क्या है तरीका

विज्ञापन

CyberX9 ने बताया है कि वीआई ने अपने यूजर्स के डेटा को लीक (Vi Leaked Data) कर दिया है। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) से अपने 20 से अधिक पोस्टपेड यूजर्स (Vi Postpaid users Data Leaked) समेत करीब 301 मिलियन यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। इनमें पोस्टपेड यूजर्स का पता, फोन नंबर, कॉलिंग लॉग, SMS रिकॉर्ड आदि अन्य जानकारी ऑनलाइन लीक हुई हैं।

वीआई ने डेटा उल्लंघन का किया खंडन

CyberX9 के इस दावे पर वीआई (Vi) ने इनकार किया है। लीक होने के जानकारी पर बाद में वोडाफोन आइडिया ने डेटा उल्लंघन का खंडन किया है। वहीं, CyberX9 का कहना है कि इससे वीआई के लाखों यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा को स्थायी तौर पर हानि पहुंचाएगा। पिछले 2 सालों से वोडाफोन आइडिया ग्राहकों के संवेदनशील डेटा को बेच रही हैं। वहीं, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक रूप से बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

यूजर्स की ये जानकारियां हुईं लीक

रिपोर्ट में वोडफोन आइडिया यूजर्स की SMS डिटेल्स, लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड, इंटरनेट यूसेज डिटेल्स, एड्रेस, फोन नंबर, बिल डिटेल, पूरा नाम, ऑप्शनल कॉन्टैक्ट नंबर समेत अन्य जानकारियां लीक हुई हैं। इनमें पोस्टेपड यूजर्स भी शामिल हैं जिनका डेटा लीक हुआ है। 20 मिलियन ग्राहकों का रिकॉर्ड शामिल हैं जो पोस्टपेड यूजर्स हैं। लीक डेटा में निजी डिटेल्स शामिल हैं। फोन नंबर, ऑप्शनल कॉन्टैक्ट नंबर समेत यूजर्स के सदस्यों के बारे में भी जानकारी लीक हुई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ