Reliance Jio 5G in Odisha: रिलायंस जियो की ओर से धीरे-धीरे देश के राज्यों को कवर किया जा रहा है। एक के बाद एक राज्य में कंपनी अपनी ट्रू 5जी सर्विस को पहुंचा रही है। इस बार जियो ने अपनी 5जी सुविधा का ऐलान ओडिशा में किया है। जियो द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में 5जी की घोषणा की है।
Jio की ओर से राज्य में 5G नेटवर्क के यूज के मामलों को प्रदर्शित किया और दो राज्यों- भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सेवाओं को लॉन्च किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp का यूजर्स को नया साल का तोहफा, बिना इंटरनेट के भी कर पाएंगे चैटिंग! जानें तरीका…
फिलहाल बीटा चरण में हैं 5जी सेवाएं
Jio की ओर से राज्य में 5G नेटवर्क के यूज के मामलों को प्रदर्शित किया और दो राज्यों- भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सेवाओं को लॉन्च किया। दोनों राज्यों में Jio 5G सेवाएं अभी बीटा चरण में होंगी और अधिक कस्बों और शहरों को फरवरी 2023 तक 5G सेवाएं मिलेंगी।
Reliance Jio 5G in Bhubaneswar and Cuttack
रिलायंस जियो ने ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की घोषणा की। भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी है, जबकि कटक में बड़ी संख्या में छात्र हैं। इन क्षेत्रों में जियो 5G सेवा जियो वेलकम ऑफर (Jio Welcome Offer) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसका मतलब है कि केवल चुनिंदा लोग जिनके पास समर्थित फोन हैं वो 5G प्राप्त कर पाएंगे।
और पढ़िए –BSNL यूजर्स को बड़ा झटका! इन रिचार्ज प्लानों को किया महंगा, यहां जानें…
जियो ने बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 Gbps+ स्पीड देने का वादा किया है। शुरुआती लोगों के लिए 5G के लिए आपको किसी अन्य प्लान पर स्विच करने की जरूरत नहीं है। वास्तव में आप अपना सिम बदले बिना और अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान पर 5G का यूज कर सकते हैं।
हालांकि, यूजर्स को जियो 5G का यूज करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें कम से कम 239 रुपये या उससे अधिक के प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान के साथ अपने Jio सिम को रिचार्ज करना होगा। इसके बाद उन्हें इसके ट्रू 5G नेटवर्क का यूज करने के लिए Jio से एक आमंत्रण प्राप्त होगा।
भुवनेश्वर और कटक के अलावा, जियो ने वादा किया है कि वो ओडिशा के और कस्बों और शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगी। फरवरी 2023 तक, जियो 5G के राउरकेला, पुरी, बेहरामपुर, बालासोर और संबलपुर तक पहुंचने की बात कही गई है।
जियो ने की मोटोरोला के साथ साझेदारी
Jio भारत के कई राज्यों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं का विस्तार कर रहा है। हाल ही में जियो ने अपने 5G नेटवर्क की प्राप्ति के लिए Motorola के साथ साझेदारी की, जिसके बाद कंपनी के चुनिंदा Moto फोन पर 5जी का सपोर्ट मिलने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines