Motorola ने की जियो के साथ साझेदारी, इन चुनिंदा फोनों पर मिलेगा Jio True 5G का सपोर्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola 5G Support Smartphones: मोटोरोला ने यूजर्स को “ट्रू 5G” सेवा अनुभव देने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी ने एक रिलीज में कहा कि कंपनी जियो की स्टैंड-अलोन 5जी टेक्नोलॉजी को अनलॉक करने के लिए फोन के लिए एक अपडेट जारी कर रही है।
Jio एक “वेलकम ऑफर” पेश कर रहा है जिसके जरिए आप इसकी 5G सेवाओं के लिए मुफ्त में साइन अप कर सकते हैं। वर्तमान में, जियो की 5G सेवाएं भारत के कुछ शहरों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा भारती एयरटेल भी पूरे भारत में अपनी 5जी प्लस सेवाओं का विस्तार करने में लगी हुई है।
Motorola के सभी यूजर्स 5G का फायदा नहीं उठा पाएंगे। कुछ ही स्मार्टफोन्स में 5G सपोर्ट है। इसमें मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा, मोटोरोला एज 30 फ्यूजन, मोटोरोला G62 5G, मोटोरोला एज 30, मोटोरोला G82 5G, मोटोरोला एज 30 प्रो, मोटोरोला G71 5G, मोटोरोला G51 5G, मोटोरोला एज 20 और मोटोरोला एज 20 स्मार्टफोन शामिल हैं।
खबर ये भी है कि ऊपर बताए गए मोटोरोला मॉडल्स एयरटेल की 5जी प्लस सर्विस को भी सपोर्ट करेंगे। आपको बता दें कि एयरटेल ने दिल्ली, इंदौर, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, पटना, लखनऊ, वाराणसी, शिमला, इंफाल, गुरुग्राम, अहमदाबाद, पानीपत, गुवाहाटी, पुणे और विजाग में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
और पढ़िए –Motorola का 22 हजार वाला 5G Smartphone सिर्फ 699 रुपये में, डील जानकर आप भी कहेंगे- अरे वाह!
रिलायंस जियो की 5G सेवाएं दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नाथद्वारा, कोच्चि, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, तिरुमाला, भोपाल, इंदौर, लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक और औरंगाबाद में भी उपलब्ध है। जियो का 5G मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार, डेराबस्सी और गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में भी उपलब्ध है।
एयरटेल और जियो की 5G सेवाओं के लिए साइन अप करना बहुत आसान है। ग्राहकों को ये देखना होगा कि उनका स्मार्टफोन लेटेस्ट Android OS या iOS वर्जन पर चल रहा है या नहीं। एयरटेल के मामले में, यूजर्स को केवल अपने उपकरणों पर 5G नेटवर्क सक्षम करना होगा। जियो में, यूजर्स को MyJio ऐप खोलना होगा, और “वेलकम ऑफर” के लिए साइन अप करना होगा। दोनों कंपनियां फ्री में 5G सर्विस दे रही हैं। इसके लिए यूजर्स को अपना सिम कार्ड बदलने की भी जरूरत नहीं है।
इसके अलावा अन्य कंपनियां जैसे वनप्लस, सैमसंग आदि भी अपने फोन में 5जी की सुविधा दे रही हैं। इसके अलावा एप्पल के चुनिंदा iPhone जैसे- iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone SE सीरीज और iPhone 12 सीरीज को भी 5जी सपोर्ट मिल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: