AJIO Scam: स्कैम करने वाले लोग अलग – अलग तरीके से लोगों को शिकार बना रहे हैं। स्कैमर्स लगभग वही होते हैं, लेकिन ठगी करने का तरीका अलग होता है। रिलायंस कंपनी के नाम पर लोगों से बहुत ही तेजी से लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। अगर आप भी जियो के ऐप्स इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। आप भी स्कैम के शिकर हो सकते हैं। इससे बचने के लिए ठगी के बारे में पहले से पता होना जरूरी है। आइए रिलायंस जियो के नाम पर हो रही इस ठगी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
AJIO Scam क्या है?
AJIO जियो कंपनी की ओर से जारी एक शॉपिंग ऐप है। इससे घर बैठे ऑनलाइन कोई भी सामान खरीद सकते हैं। रिलायंस के इसी ऐप के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। इस तरह के मामले को बढ़ता देख दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि स्कैम से जुड़े सभी अकाउंट्स को फ्रीज किया जाए। आदेश देने के बाद दिल्ली की साइबर सेल जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: ASK GITA: अब भगवद गीता से मिलेगा हर सवाल का जवाब, ऐसे करें इस्तेमाल
लोग ऐसे हो रहे लोग ठगी के शिकार
लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए स्कैमर्स पुराना तरीका अपना रहे हैं। कॉल और मैसेज कर वे लोगों से 5000 से 10 लाख रुपये तक जमा करवा रहे हैं। इसके बदले में स्कैम करने वाले लोगों को स्क्रैच कूपन, कार्ड, प्राइज मनी देने का वादा करते हैं। लोग ठगी के शिकर आसानी से कैसे हो जा रहे हैं यह भी एक बड़ा सवाल है। दरअसल स्कैमर खुद को कंपनी का कर्मचारी होने का दावा करते हैं।
कोलकाता में एक्टिव है ठगी करने वाले
AJIO के ट्रेडमार्क और लोगो के नाम पर होते ठगी को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। अभी तक शिकायत में कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ये लोग कोलकाता में बैठकर ठगी के इस गिरोह को चला रहे हैं।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
10 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
11 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
12 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
14 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines