ASK GITA: जी20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो गई है। इसे लेकर भारत के साथ ही विदेश के लोग भी उत्साहित थे। अब सभी देश के बड़े- बड़े नेता इस सम्मेलन का हिस्सा बन रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें भी आ रही है। इसमें कई ऐसी चीजें देखने को मिल रही है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल एक खास चैटबॉट को लॉन्च किया गया है। जिससे आप कोई भी सवाल जवाब कर सकते हैं। आइए इस नए एआई चैटबॉट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

ASK GITA क्या है

ASK GITA एक भारतीय एआई चैटबॉट है। इसे जी20 शिखर सम्मेलन में पहली बार पेश किया गया है। इसे बनाते समय मन की शान्ति का खास ध्यान रखा गया है। आमतौर पर लोग परेशान होने के बाद किसी बड़े से सवाल का जवाब लेते हैं। वे गीता का उदाहरण देकर समझाने की कोशिश करते हैं। कई बार लोग गलत जानकारी भी दे देते हैं। इससे बचने के लिए आस्क गीता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपको गीता के अनुसार जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

ऐसे करें गीता से सवाल

1. आस्क गीता एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
2. आप फ्री में ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। ये एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
3. इसके बाद ऐप को ओपन करें। अब आपको 3 नए विकल्प देखने को मिलेंगे।
4. इसमें सबसे पहले नाम, उम्र और जेंडर सिलेक्ट कर लें।
5. अब आप नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें।
6. इसके बाद आपको एक नया इंटरफेस देखने को मिलेगा। यहां आप सवाल जवाब कर सकते हैं।

विज्ञापन

विदेशी मेहमानों के लिए लगाया गया है चैटबॉट

आपको बताते चलें कि आस्क गीता एआई चैटबॉट को जी20 शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के लिए लगाया गया है। इसका इस्तेमाल लोग बहुत ही तेजी से कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ