Refrigerator Tips: आज के समय में शायद ही कोई हो जो फ्रिज का इस्तेमाल ना करता हो, वरना तो हर किसी के लिए ये एक जरूरी होम इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट में से एक है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल खासतौर पर बढ़ जाता है। सब्जी से सेकर बर्फ जमाने तक के लिए फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि, कई बार फ्रीजर में बार-बार बर्फ जमने लगती है तो ये सही से काम भी नहीं करता है और फ्रिज में रखीं चीजों को खराब कर देता है। इस तरह की समस्या पुराने फ्रिज में हो तो आम बात है लेकिन अगर नए में होती है तो इसमें आपकी ही गलती हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन-किन गलतियों (Refrigerator Tips) से फ्रीजर में बार-बार बर्फ का पहाड़ बन जाता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
और पढ़िए –Samsung Galaxy S23 FE की लॉन्चिंग पर सस्पेंस बरकारार, क्या इस साल भी नहीं होगा लॉन्च?
इन बातों का रखें ध्यान
1. फ्रिज का टेंपरेचर सही रखें: अगर आप नहीं चाहते कि आपके फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ बन जाए तो इससे बचने के लिए इसका टेंपरेचर 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट रखें। इससे ज्यादा होने पर फ्रीजर का तापमान कम पर सेट करें।
2. बार-बार ना खोलें फ्रिज: अगर फ्रिजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम गई है और इसमें नमी हो गई है तो इसे रोकने के लिए बार-बार फ्रिज को ना खोलें। ऐसे में गर्म हवा अंदर-बाहर होती है जिससे बर्फ ज्यादा जम सकती है।
3. डिफ्रॉस्ट ड्रेन की सफाई करें: ज्यादातर फ्रिज में पानी को बाहर निकालने के लिए नीचे की तरफ एक नली होती है। हालांकि, अगर इसकी सफाई ना की जाए तो बंद हो जाने पर फ्रिज में बर्फ जमने लगती है।
4. कंडेंसर कॉइल की सफाई करें: फ्रिज में पीछे की ओर एक कॉइल का सेट दिया होता है, जिसका काम फ्रिज को ठंडा रखने का होता है। इसमें गंदगी होने पर फ्रिज ठीक से काम नहीं करता है, इसलिए इसकी सफाई करना जरूरी है।ॉ
5. फ्रीजर को ना रखें खाली: अगर आपने फ्रीजर में कुछ नहीं रखते हैं तो इससे भी बर्फ जमने की संभावना बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि फ्रीजर में हमेशा कुछ न कुछ सामान जरूर रखा जाए।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines