Redmi X 85 inch Smart TV Sale: रेडमी ने हाल ही में Redmi X 85 inch स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च किया है। अब, आज यानी 20 अप्रैल से इसकी सेल चीन में शुरू हो गई है। यह स्मार्ट टीवी धांसू फीचर्स से लैस है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह 85 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है, जो बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करता है। चलिए इसके कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi X 85 inch Smart TV के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में 85 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4K रेजोल्यूशन प्रदान करता है। हुड के तहत, नया रेडमी स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इस चिपसेट को 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए इस स्मार्ट टीवी में 10W के दो हाई फिडेलिटी स्पीकर्स हैं।
ये भी पढ़ेंः 256GB स्टोरेज के साथ दस्तक देगा Poco F5! जानें संभावित स्पेसिफिकेशन
रेडमी के इस स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स टीवी के डिस्प्ले को स्क्रीन प्रोजेक्टर, स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर आदि पर भी प्रोजेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें डुअल बैंड वाईफाई, यूएसबी टाइप 3.0 पोर्ट और दो एचडीएमआई पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
Redmi X 85: कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात की जाए तो Redmi X 85 इंच स्मार्ट टीवी वर्तमान में चीन में JD.com के माध्यम से 4,999 युआन (60,000 रुपये) की कीमत पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है। टीवी पर अभी 500 युआन (लगभग 6,000 रुपये) छूट मिल रही है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
10 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines