Redmi Pad 2 Sale Date in India: दिग्गज टेक कंपनी शाओमी अपने कई प्रोडक्ट्स के लिए भारत में जानी जाती है। अलग-अलग खासियत के साथ भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन, टैब, ईयरफोन जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। कंपनी का लेटेस्ट सस्ता टैबलेट मार्केट में उतर चुका है। 18 जून, बुधवार को रेडमी पैड 2 लॉन्च किया जा चुका है जिसमें बेहतरीन AI फीचर्स हैं और दमदार बैटरी भी है। इसके अलावा कई स्पेसिफिकेशन्स हैं जो डिवाइस को खरीदने पर मजबूर कर सकते हैं। आइए रेडमी पैड 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं। अपनी पहली बिक्री के दिन रेडमी पैड 2 सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा स्मार्ट पैन और रेडमी पैड 2 का बैक कवर भी खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Redmi Pad 2 Sale Date in India
11 इंच स्क्रीन वाला रेडमी पैड 2 टैबलेट 24 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है जो 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और Wi-Fi वेरिएंट में आता है। इसका एक ऑप्शन Wi-Fi + 4G के साथ जो 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ है और उसकी कीमत 15,999 रुपये है। रेडमी पैड 2 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
Redmi Pad 2 Availability
रेडमी पैड 2 की सेल 24 जन से भारत में शुरू है। आप इसे शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट या अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। जबकि, ऑफलाइन खरीदारी के लिए रिटेल स्टोर्स पर रेडमी पैड 2 उपलब्ध होगा। रेडमी पैड 2 के दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रे हैं।
खरीद सकेंगे स्मार्ट पैन और कवर
रेडमी पैड 2 टैबलेट के अलावा अगर आप स्मार्ट पैन या टैबलेट कवर खरीदना चाहते हैं तो इसे भी 24 जून से खरीद सकते हैं। रेडमी स्मार्ट पैन की कीमत 3,299 रुपये और रेडमी पैड 2 कवर की कीमत 1,299 रुपये है। ये भी अमेजन और रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Redmi Pad 2 Specifications
रेडमी पैड 2 में 11 इंच का डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट्स, 600 Nits पीक ब्राइटनेस और 2.5K स्क्रीन के साथ है। यूजर्स की आंखों की सुरक्षा के लिए डिवाइस के साथ Triple TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन्स है। इसके अलावा डिस्प्ले पर Wet Touch टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी शामिल है। ये टैबलेट MediaTek Helio G100-Ultra चिपसेट के साथ है। बॉक्स के बाहर Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। इस टैब में Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है जो क्वाड स्पीकर्स सिस्टम के साथ है।
Redmi Pad 2 Camera and Battery
कैमरा और बैटरी की अगर बात करें तो रेडमी पैड 2 में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसमें फ्रंट वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 9000mAh की बैटरी है जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
ये भी पढ़ें- Vivo T4 Ultra की सेल शुरू, मिल रही है 6000 रुपये तक की छूट; जानें ऑफर और कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
38 mins agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 hr agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
5 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
7 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines