Redmi Note 13 Pro Plus Special Edition: Xiaomi ने 30 अप्रैल को भारत में Redmi Note 13 Pro Plus 5G के ‘वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन’ को लॉन्च किया था। यह डिवाइस 15 मई से Xiaomi के ऑफिशियल चैनल्स, Flipkart और Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन रेगुलर मॉडल के समान हैं, इसमें एक Customized Ui मिल रहा है जो इसे रेगुलर मॉडल से खास बनाता है। यह फोन केवल 12GB + 512GB वेरिएंट में आता है।
मिलता है खास डिजाइन
जानकारी के लिए बता दें कि नोट 13 प्रो प्लस स्पेशल एडिशन अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया था और इसमें कस्टम गोल्डन एक्सेंट और रियर पैनल पर ब्लू और वाइट लाइन्स मिलती हैं। इसमें AFA और Redmi लोगो और ‘अर्जेंटीना’ टेक्स्ट के ऊपर एक नंबर ’10’ भी लिखा मिलता है। अगर आप भी ये डिवाइस लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले खास ऑफर भी जरूर जान लें…
Redmi Note 13 Pro Plus AFA एडिशन की भारत में कीमत
Redmi Note 13 Pro Plus वर्ल्ड चैंपियंस एडिशन 12GB + 512GB वेरिएंट में 37,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। खरीदार आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI के साथ फोन पर एक्स्ट्रा 3,000 रुपये तक बचा सकते हैं या एक्सचेंज बोनस के जरिए 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। बैंक ऑफर के साथ आप फोन को 34,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। डिवाइस 15 मई से Flipkart, Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल चैनल्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाला है।
ये भी पढ़ें : Apple IPad Air और IPad Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Redmi Note 13 Pro Plus AFA एडिशन स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 13 Pro Plus AFA में भी रेगुलर मॉडल की तरह 6.67-इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED 120Hz डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1,800nits की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सिक्योरिटी मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा 5G चिपसेट मिलता है।
स्पेशल एडिशन फोन में 120W हाइपरचार्ज चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। पीछे की तरफ, इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो रियर और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। डिवाइस में IP68- रेटिंग, वाई-फाई 6, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
10 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines