Redmi Note 12 Series Launch Date Price in India: शाओमी का ब्रांड रेडमी अपना एक से बढ़कर एक फोन मार्केट में उतारता रहता है। कम बजट के स्मार्टफोन ग्राहकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें अब एक और नया फोन शामिल होने के लिए तैयार है, जिसका नाम रेडमी नोट 12 है।
रेडमी नोट 12 सीरीज में को लेकर पिछले कई महीनों से लीक जानकारी सामने आ रही थी। हालांकि, अब कंपनी ने कुछ लीक और सर्टिफिकेशन के बाद खुद ही रेडमी नोट 12 सीरीज के रिलीज होने की पुष्टी कर दी है। कंपनी ने बता दिया है कि वो अपना रेडमी नोट 12 सीरीज कब तक पेश करने वाला है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Diwali 2022 Gifts: बजट फ्रेंडली हैं ये कुछ तोहफे, लेने वाले के चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान!
Redmi Note 12 Series Launch Date
रेडमी की ओर से नोट 12 सीरीज को लेकर पुष्टी कर दी गई है कि वो इस फोन को अक्टूबर के अंत में चीन में पेश करेगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Redmi ने Weibo पर एक टीजर पोस्टर साझा किया है, जिसमें Redmi Note 12 सीरीज के रिलीज होने की पुष्टि की गई है।
Redmi Note 12 Series
रेडमी नोट 12 सीरीज में तीन फोन शामिल होंगे। इनमें रेडमी नोट 12 (Redmi Note 12), रेडमी नोट 12 प्रो (Redmi Note 12 Pro) और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस (Redmi Note 12 Pro+) शामिल होंगे। इन सभी डिवाइसेज को इसी महीने चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कुछ हफ्तों या महीनों के बाद भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – लो जी हो गया iPhone 14 सस्ता! यहां से खरीद सकते हैं सिर्फ 34,900 रुपये में, जानें क्या है डील
Redmi Note 12 Series Specifications
ब्रांड द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के मुताबिक, MediaTek डाइमेंशन 1080 SoC चिपसेट और फास्ट चार्जिंग हो सकती है। माना जा रहा है कि Note 12 फोन में 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
अब तक, iQOO 10 Pro में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध सबसे तेज़ 200W की चार्जिंग गति है। चार्जिंग स्पीड के मामले में Redmi Note 12 सीरीज का फोन 12 Pro+ iQOO फोन को मात दे सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
7 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
11 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
13 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines