लो जी हो गया iPhone 14 सस्ता! यहां से खरीद सकते हैं सिर्फ 34,900 रुपये में, जानें क्या है डील

iPhone 14 Price Discount Sale, Apple iPhone 14

iPhone 14 Price Discount Sale: भारत में आईफोन 14 को सितंबर में रिलीज किया गया है। ये एप्पल कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। आईफोन 13 के बाद अगर कोई लेटेस्ट आईफोन लेना चाहता है तो इस लिस्ट में आईफोन 14 का नाम ही आएगा। अगर आप आईफोन 14 को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक डील के तहत आप 79,900 रुपये की कीमत वाला आईफोन 14 सिर्फ 34,900 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस डील से इतनी ज्यादा छूट पाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिल रहा है आईफोन 14 सबसे सस्ता

आईफोन 14 की कीमत में इतना ज्यादा फर्क आने से आप भी सोच रहे होंगे भला इतनी छूट कहां और कैसे मिल सकती है तो आपको बता दें कि आईफोन 14 को विजेय सेल के जरिए सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां पर आईफोन 14 पर कई ऑफर्स दिए गए हैं जिसके जरिए फोन की कीमत काफी कम हो सकती है। फ्लिपकार्ट और अमेजन की तुलना में आईफोन 14 पर अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा सकती है।

आईफोन 14 की कीमत पर कितनी छूट

दरअसल, विजय सेल की ओर से आईफोन 14 की खरीद पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। दोनों ही ऑफर्स आईफोन 14 की कीमत कम करने के पीछा का कारण बने हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड पर आईफोन 14 की कीमत कम हो रही है। आईफोन 14 का 128जीबी वैरिएंट वैरिएंट 79,900 रुपये की जगह सिर्फ 74,900 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत पर सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

आईफोन 14 पर बैंक डिस्काउंट 

बैंक ऑफर के बाद आईफोन 14 की कीमत और भी कम हो सकती है। विजय सेल की ओर से एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5000 रुपये की और छूट दी जा रही है। आप इस कार्ड से पेमेंट करके 79,900 रुपये का आईफोन 14 सिर्फ 69,900 रुपये में खरीद पाएंगे। अगर आप किसी और बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 1500 रुपये की छूट पा सकते हैं।

विज्ञापन

आईफोन 14 पर एक्सचेंज ऑफर

बैंक ऑफर के साथ आप एक्सचेंज ऑफर को भी चुन सकते हैं। ऐसे में आईफोन 14 की कीमत आपके लिए काफी कम हो सकती है। विजय सेल की ओर आईफोन 14 पर 35,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। हालांकि, इसका फायदा पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन चेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। आप विजय सेल की आधिकारिक साइट पर जाकर आईफोन 14 को इस डील के साथ खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ