Redmi Note 12 Series के तीन मॉडल भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Redmi Note 12 Series Launch in India: रेडमी का मोस्टआवेटेड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। रेडमी नोट 12 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में रेडमी नोट 12 (Redmi Note 12), रेडमी नोट 12 प्रो (Redmi Note 12 Pro) और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस (Redmi Note 12 Pro Plus) शामिल है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। आइए रेडमी सीरीज में शामिल तीनों मॉडल्स की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
रेडमी नोट 12 सीरीज को कंपनी ने अपने लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इवेंट को अपने Mi.com प्लेटफॉर्म और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर आयोजित करते हुए अपने लेटेस्ट फोन को पेश किया है। बात करें उपलब्धता कि तो आप रेडमी नोट 12 सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
रेडमी नोट 12 प्रो में 6.67-इंच HDR10+ FHD + OLED डिस्प्ले है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 X 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ है। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 SoC द्वारा संचालित है, जो एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
बात करें कैमरे और बैटरी की तो इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी द्वारा समर्थित है।
रेडमी नोट 12 प्रो प्लस में 6.67 इंच का फुल-एचडी OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है। ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 एसओसी द्वारा संचालित है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 200 मेगापिक्सल का OIS सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
रेडमी नोट 12 प्रो प्लस के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये हो सकती है। इसके 8GB रैम + 256 की कीमत 26,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये हो सकती है। अभी तक कंपनी की ओर से कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: