Redmi Note 12 Pro Speed Edition: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए ज्यादातर फोन्स बेहतरीन फीचर्स और कम बजट में पेश करती है। अपने कम बजट के सेगमेंट को जारी रखते हुए कंपनी ने रेडमी नोट 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इसमें शामिल मॉडल का नाम रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन है।
इस सीरीज में तीन अन्य मॉडल को भी शामिल करने की पुष्टी की गई है जिनका नाम रेडमी नोट 12 (Redmi Note 12), रेडमी नोट 12 प्रो (Redmi Note 12 Pro) और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस (Redmi Note 12 Pro Plus) है। भारतीय बाजार से पहले रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। आइए फोन की खासियत और कीमत के बारे में जानते हैं।
रेडमी नोट 12 स्पीड एडिशन कमोबेश सामान्य मॉडल के समान स्पेसिफिकेशन्स का एक ही सेट पेश करता है, जिसमें कुछ मामूली बदलाव होते हैं। रेडमी नोट 12 स्पीड एडिशन में केवल हार्डवेयर और रंगों के मामले में अंतर है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC द्वारा संचालित है। इसके मिडनाइट ब्लैक, शिमर ग्रीन और टाइम ब्लू रंग विकल्पों में आता है।
और पढ़िए – Xiaomi और Redmi के इन स्मार्टफोन में मिलेगा Jio True 5G, यहां देखें लिस्ट
Redmi Note 12 Pro Speed Edition Price
रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन की कीमत CNY 1,699 में लॉन्च की गई है, जो बेस 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए लगभग 20,200 रुपये है। 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 1,799 (लगभग 21,400 रुपये) में आता है जबकि टॉप-एंड 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 1,999 (लगभग 23,700 रुपये) में आता है।
Redmi Note 12 Pro Price
रेडमी नोट 12 Pro के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत CNY 1699 (लगभग 19,300 रुपये) है। इसके टॉप मॉडल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 2,199 (लगभग 24,900 रुपये) है। फोन का बेस मॉडल अगले महीने 5 जनवरी 2023 को भारत में लॉन्च हो सकता है।
और पढ़िए – Samsung Galaxy S23 में मिलेगी अधिक क्षमता की बैटरी! सामने आई कई नई जानकारी
Redmi Note 12 Pro Speed Edition Specifications
रेडमी नोट 12 Pro स्पीड एडिशन 6.67-इंच फुल-एचडी + OLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080×2400 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ पैक किया गया है। ये एक ऑक्टा-कोर 6nm स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ है।
Redmi Note 12 Pro Speed Edition Camera & Battery
कैमरे की बात करें तो रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 100 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम2 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines