Redmi Note 12 4G Launch In India: रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 12 के 4G वेरिएंट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया है। साथ ही इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी है। चलिए रेडमी के इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Redmi Note 12 4G: भारत में कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में दो- 6GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इन दोनो मॉडल की कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इसकी बिक्री 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी सीमित समय के लिए ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फोन पर 1,000 की छूट मिलेगी। ग्राहक इसे Mi.com, Amazon India, Mi Homes और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकेंगे।
Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशन्स
फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP सैमसंग JN1 सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड यूनिट और 2MP मैक्रो स्नैपर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ेंः 11GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Redmi 12C भारत में लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
फोम में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,500,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है।
हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह Android 13 पर आधारित MIUI 14 को बूट करता है।
ये भी पढ़ेंः Infinix Hot 30 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
इसके अलावा, कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर रेडमी नोट 4जी में डुअल सिम, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक सपोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines