Redmi Best Smartphone: वैसे तो मार्केट में कई लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं जिनमें से रेडमी के फोनों को लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। अपने किफायती रेट और धांसू फीचर्स के चलते रेडमी ग्राहकों के बीच मश्हूर है। हाल ही में कंपनी ने रेडमी के60 सीरीज (Redmi K60 Series) को चीन में लॉन्च किया था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
और पढ़िए –Redmi का किफायती Smartphone लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ…
सिर्फ 5 मिनट में बिके फोन के 3 लाख यूनिट्स
यहां पर इस सीरीज को 1 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध कर दिया गया था। इस सीरीज में शामिल रेडमी के60 (Redmi K60), रेडमी के60 प्रो (Redmi K60 Pro) और रेडमी के60 ई (Redmi K60 E) की सेल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। केवल 5 मिनट में इस सीरीज के 3 लाख यूनिट्स बिक गए। इसमें शामिल रेडमी के60 और रेडमी के60 प्रो को तगड़ा रिस्पोन्स मिला।
Redmi K60E Specifications
रेडमी K60E के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स इसके प्रो मॉडल से मिलते जुलते हैं। हालांकि, इसका प्रोसेसर अलग है जो MediaTek Dimensity 8200 SoC है। बैटरी की बात करें तो इसमें रेडमी K60 की तरह है 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,500mAh बैटरी है। कैमरे की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 48-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।
और पढ़िए –Portable Geyser Under 500: सस्ते में महंगे जैसा काम! ये गीजर मिनटों में कर देता है पानी गर्म
Redmi K60 Specifications
रेडमी K60 में भी रेडमी के60 प्रो की तरह स्पेसिफिकेशन हैं। इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर है। फोन में 64 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है।
Redmi K60 Series Price & Availability
- रेडमी K60 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 3,299 करीब 40,000 रुपये है। इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,599 करीब 55,000 रुपये है।
- रेडमी K60 प्रो के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 2,499 करीब 30,000 रुपये है। इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,599 करीब 43,000 रुपये है।
- रेडमी K60E के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत CNY 2,199 करीब 26,000 रुपये है। इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,799 करीब 33,000 रुपये है।
रेडमी के60 सीरीज को 5 अप्रैल 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 60 हजार रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
Vi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
3 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
4 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
7 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
8 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
9 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines